बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों में भले ही एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सक्रिय देखा जाता है. उर्वशी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. उर्वशी के पोस्ट को जहां उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं, वहीं कई बार वे ट्रोल भी हो जाती हैं. इस बीच उर्वशी रौतेला का एक और वीडियो सुर्खियां बटोरने लगा है. उर्वशी रौतेला का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे फेस पर ब्यूटी मास्क के साथ नजर आ रही हैं. उर्वशी के इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर शीट मास्क लगाया हुआ है. अपने चेहरे पर पीले रंग का ब्यूटी मास्क लगाकर एक्ट्रेस इधर-उधर घूम रही हैं. एक्ट्रेस जिस तरह से वीडियो में घूम रही हैं, उसे देखने के बाद लोग उन्हें कंफ्यूज बता रहे हैं. इतना ही नहीं, मास्क के साथ उर्वशी को पैपराजी के लिए पोज करते हुए भी देखा जा सकता है. उर्वशी के इस लेटेस्ट वीडियो पर यूजर्स के ढेरों मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "ये बौखलाई औरत है". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "हल्दी की रस्म चल रही थी, बेचारी बीच में ही छोड़कर आ गई". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "पैसे नहीं थे दीदी के पास. पार्लर से भाग आई है". बात करें उर्वशी के पर्सनल लाइफ की तो उनके नाम को अक्सर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है. दोनों को लेकर खूब मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं