विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2020

उर्वशी रौतेला ने गौतम गुलाटी संग रचाई शादी, Photos शेयर कर एक्टर बोले- शादी मुबारक नहीं बोलोगे?

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) की शादी का एक फोटो हाल ही में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उर्वशी रौतेला ने गौतम गुलाटी संग रचाई शादी, Photos शेयर कर एक्टर बोले- शादी मुबारक नहीं बोलोगे?
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) का फोटो हुआ वायरल
  • उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी की हुई शादी
  • शादी की तस्वीर इंटरनेट पर हो रही है वायरल
  • जानें उर्वशी और गौतम की शादी के पीछे का सच
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) का एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में उर्वशी दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं, तो वहीं गौतम गुलाटी शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो में उर्वशी और गौतम पवित्र अग्नि के चारों ओर फेरे लगाते नजर आ रहे हैं. फोटो को गौतम गुलाटी के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस फोटो को देख हर कोई हैरान है. वहीं, गौतम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "शादी मुबारक नहीं बोलेगे?" 

गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की शादी करते हुए इस तस्वीर को देख फैन्स काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं. बता दें, गौतम और उर्वशी का यह फोटो उनकी अपकमिंग वेब फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया (Virgin Bhanupriya)' का है. उर्वशी और गौतम की यह फिल्म जी5 पर रिलीज होने वाली है.

बता दें, गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया (Virgin Bhanupriya)' 16 जुलाई को रिलीज होने वाली है. 'वर्जिन भानुप्रिया' का ट्रेलर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है, जिसका वीडियो 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Gautam Gulati, Urvashi Rautela And Gautam Gulati Photos Viral, Urvashi Rautela Instagram, Gautam Gulati Instagram, Urvashi Rautela And Gautam Gulati Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com