विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

Urvashi Rautela ने मगरमच्छ को इस तरह खिलाया खाना, Video पोस्ट कर बोलीं- इनसे दूर रहना...

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का यह वीडियो इंटरनेट खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस मगरमच्छ को खाना खिलाती नजर आ रही हैं.

Urvashi Rautela ने मगरमच्छ को इस तरह खिलाया खाना, Video पोस्ट कर बोलीं- इनसे दूर रहना...
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautlea Video) का वीडियो हुआ वायरल
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • मगरमच्छ को खाना खिलाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ऐसी पहली भारतीय और एशियाई महिला हैं, जो दुनिया की टॉप 10 सेक्सिएस्ट मॉडल 2021 की लिस्ट में शामिल हुई हैं. उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) मगरमच्छ को खाना खिलाती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) मगरमच्छ को डंडे के सहारे से खाना खिला रही हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने यह भी बताया कि हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर 34 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म 'ब्लैक रोज' में काम कर रही है. यह उर्वसी रौतेला की पहली द्विभाषी फिल्म है. यह फिल्म मशहूर साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' पर आधारित है. इससे पहले उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Video Viral, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela Feeding Crocodile, Urvashi Rautela Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com