विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

उर्वशी रौतेला को देख ऑडियंस में मच गया हल्ला, फिर स्टेज पर यूं किया धमाकेदार डांस- देखें Video

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने धमाकेदार डांस से समां बांध दिया.

उर्वशी रौतेला को देख ऑडियंस में मच गया हल्ला, फिर स्टेज पर यूं किया धमाकेदार डांस- देखें Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने फिर मचाया धमाल
  • उर्वशी रौतेला को देख ऑडियंस में मच गया हल्ला
  • स्टेज पर यूं किया धमाकेदार डांस
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का फिर से एस डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों में करीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Dance Video) का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर उर्वशी रौतेला के पहुंचते ही ऑडियंस में हल्ला मच जाता है. ऑडियंस के क्रेज को देख उर्वशी रौतेला भी खुद को रोक नहीं सकीं और अपने धमाकेदार डांस से फैन्स का दिल जीत लिया.

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'भाग खेसारी भाग' ने मचाई धूम, ट्रेन की पटरियों पर यूं भागते आए नजर- देखें Video

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)  का यह वीडियो किसी इवेंट का है. इस दौरान उन्हें देखने सैकड़ों लोग आए हुए थे. उर्वशी रौतेला का क्रेज लोगों पर इस कदर छाया हुआ था कि वो अपने मोबाइल फोन में उनके डांस को कैद कर रहे थे. उर्वशी रौतेला ने इस दौरान टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के सुपरहिट सॉन्ग 'बिजली की तार' (Bijli Ki Taar) पर डांस किया. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं.

शिल्पा शेट्टी के पति बेटे संग 'रावण' पर चला रहे थे तीर, तभी हुआ कुछ ऐसा- देखें वायरल Video

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इससे पहले भी  'बिजली की तार' (Bijli Ki Taar) सॉन्ग के सक्सेस पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आई थीं. बता दें कि टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) बॉलीवुड की कई फिल्मों में सॉन्ग गा चुके हैं. उनके सॉन्ग को लोग खूब पसंद भी करते हैं. हाल ही में टोनी का गाना 'धीमे-धीमे (Dheeme Dheeme)' रिलीज हुआ था. इस गाने ने भी यूट्यूब पर खूब धूम मचाई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Dance, Urvashi Rautela Dance Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com