विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2023

ना फैशन, ना कोई अजीब ड्रेस, इस बार उर्फी जावेद ने किया ऐसा काम, देख लोग बोले- काफी सुधार आ रहा है

उर्फी जावेद को अपने फैशन की वजह से ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन एक्ट्रेस खुलकर ट्रोल्स को जवाब देती हैं, लेकिन इस बार उर्फी जावेद बेहद अलग वजह से चर्चा में हैं. जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ना फैशन, ना कोई अजीब ड्रेस, इस बार उर्फी जावेद ने किया ऐसा काम, देख लोग बोले- काफी सुधार आ रहा है
इस बार उर्फी जावेद ने किया अलग काम
नई दिल्ली:

उर्फी जावेद हमेशा से अपने फैंस और स्टाइल को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं. उन्हें मुंबई की सड़कों पर अक्सर अलग-अलग स्टाइल और लुक में देखा जाता है. हालांकि कभी-कभी उर्फी जावेद को अपने फैशन की वजह से ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन एक्ट्रेस खुलकर ट्रोल्स को जवाब देती हैं, लेकिन इस बार उर्फी जावेद बेहद अलग वजह से चर्चा में हैं. जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

दरअसल Instant Bollywood नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने उर्फी जावेद का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें पिंक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में देखा जा सकता है. इसके साथ उर्फी जावेद ने हाई हिल्स पहनी हुई है. वीडियो की शुरुआत में वह अपनी हिल्स की वजह से गिरते-गिरते बचती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं इसके बाद वह पैपराजी के सामने पोज दे रही होती हैं, तभी उर्फी जावेद एक पैपराजी का फोन छिल लेती हैं. 

फोन पर बात कर रहे शख्स ने वह कहती हैं, 'काम पर है छोटू क्यों कॉल कर रहे हो, फोन बंद करो ऐसे नहीं चलेगा.' सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया है. कई लोग वीडियो पर कमेंट कर उर्फी जावेद की तारीफ भी कर रहे हैं. एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'काफी सुधार आ रहा है.' दूसरे ने लिखा, 'आज तो उर्फी इंसान लग रही है.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट किए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed, Uorfi Javed, Urfi Javed Dress, Urfi Javed Fashion, Urfi Javed Fashion Sense
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com