विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2022

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की इन अनदेखी तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, देखें फोटो

ऐश्वर्या राय ने महज 21 साल के उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. आइए देखते हैं ऐश्वर्या राय की अनदेखी तस्वीरें.

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की इन अनदेखी तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, देखें फोटो
ऐश्वर्या राय की अनदेखी तस्वीरें
नई दिल्ली:

दुनिया जिसकी खूबसूरती की मिसाल देती है वो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) न ही सिर्फ बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं बल्कि एक उनका बेहतरीन व्यक्तित्व भी है. ऐश्वर्या राय ने महज 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और देश और दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. हालांकि एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया और फिर एक्टिंग की दुनिया में भी अपना खास मुकाम हासिल किया. हम ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो आपने शायद पहले न देखी होगी. 

अपने कॉन्फिडेंस से मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर करने वाली ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से प्रतियोगिता के दौरान जो सवाल पूछे गए उनका जवाब उन्होंने कुछ इस अंदाज में दिया कि सब उनके कायल हो गए और उनकी सूझ-बूझ को सलाम किया.  

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को शुरुआती दिनों में असफलता का मुंह देखना पड़ा. वह अपनी फ्लॉप फिल्मों से इस कदर परेशान हो गई कि वह घबराने लग गईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज ऐश्वर्या राय विश्व भर में एक बड़ा नाम है. 

बहुत ही छोटी उम्र में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने ऐड करने शुरू कर दिए थे. नाइंथ क्लास में उन्होंने अपने पहला ऐड असाइनमेंट एक पेनसिल ब्रांड के लिए किया था. ये तस्वीर उसी दौरान की है, जिसमें आप उनकी मासूमियत देख सकते हैं. 

1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 1996 में इस प्रतियोगिता की जज बनी थी. उस समय ये प्रतियोगिता भारत में हुई थी, ऐश्वर्या के साथ ही आमिर खान भी इस कॉम्पटिशन के जज की कुर्सी पर बैठे थे, उनके साथ ही क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी मौजूद थे. 

फिल्मों में सफलता पाने के पहले ऐश्वर्या ने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किया था, ये उस दौरान की ही तस्वीर है. उस समय ऐश्वर्या के स्ट्रलिंग डेज थे. 
 

Bollywood Gold: जब चारों दिशाओं में गूंजा Pankaj Udhas का ये गाना

  

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unseen Pictures Of Aishwarya Rai, Aishwarya Rai, ऐश्वर्या राय की अनदेखी तस्वीरें, Aishwarya Rai Unseen Pics, Aishwarya Rai Pics, Aishwarya Rai Unseen Photos, Aishwarya Rai Instagram, Miss World Aishwarya Rai, Aishwarya Rai 5 Best Pics, Aishwarya Rai 5 Most Beautiful Photos, Aishwarya Rai 5 Most Stylish Photos, Aishwarya Rai Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com