- अंडरटेकर को हुए 30 साल पूरे
- सोनी स्पोर्ट्स ने दिया ट्रिब्यूट
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
डब्लूडब्लूई (WWE) का सबसे बड़ा फाइटर डेडमैन यानी अंडरटेकर (Undertaker) के सफर को 30 साल पूरे हो गए हैं. इन 30 सालों में अंडरटेकर ने विश्वस्तर पर अपनी पहचान बनाई. इस सफर में उन्होंने अपने कैरेक्टर और फाइट से सबको हौरान कर दिया. 'द अंडरटेकर (The Undertaker)' ने अपने करियर की शुरुआत 1987 मे की थी. वहीं, 'डेडमैन' के इस सफर पर भारत ने एक शॉर्ट फिल्म के जरिए ट्रिब्यूट दिया है. हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में फैन्स का क्रेज 'द अंडरटेकर' को लेकर देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों से लेकर युवाओं तक के सिर पर उनका क्रेज चढ़ा हुआ है.
The support received over the years from fans across the world still amazes me. Thank you to the fans in @WWEIndia, I hope you enjoy #30YearsOfTaker on @SPN_Action. https://t.co/Vy1yekpatA
— Undertaker (@undertaker) October 19, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो को शेयर करते हुए 'सोनी स्पोर्ट्स' ने कैप्शन में लिखा, "बच्चे का डर, एक लड़के का हीरो. एक आदमी का स्टाइल ऑइकन और हर किसी का बचपन. इस स्पेशल ट्रिब्यूट फिल्म के जरिए टेकर के 30 सालों को सेलिब्रेट कर रहे हैं." वहीं, वीडियो पर अंडरटेकर (Undertaker) का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, "दुनिया भर के प्रशंसकों से वर्षों से प्राप्त समर्थन अब भी मुझे हैरान करता है."
अंडरटेकर (Undertaker Twitter) ने आगे लिखा, "भारत के फैन्स को धन्यवाद. आशा करता हूं आप अंडरटेकर के 30 साल एंजॉय करेंगे." अंडरटेकर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं