विज्ञापन

ट्रिंग ट्रिंग लेकर आ रहे हैं उज्ज्वल चोपड़ा, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ काम करने का एक्सपीरियंस किया शेयर

ट्रिंग ट्रिंग के खास मौके पर उज्ज्वल चोपड़ा ने एनडीटीवी के खास सवालों के दवाब दिए हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसे रहा है.

ट्रिंग ट्रिंग लेकर आ रहे हैं  उज्ज्वल चोपड़ा, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ काम करने का एक्सपीरियंस किया शेयर
ट्रिंग ट्रिंग लेकर आ रहे हैं उज्ज्वल चोपड़ा
NDTV

उज्ज्वल चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ट्रिंग ट्रिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. इस सीरीज की कहानी 90 के दशक के एक ऐसे इंसान पर आधारित है, जो कर्ज के नीचे दबा हुआ है. लेकिन एक फोन की घंटी उसकी पूरी जिंदगी को बदल डालती है. ट्रिंग ट्रिंग के खास मौके पर उज्ज्वल चोपड़ा ने एनडीटीवी के खास सवालों के दवाब दिए हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसे रहा है. नीचे पढ़ें बातचीत के अंश: 

सवाल: उज्ज्वल चोपड़ा, आपको नए प्रोजेक्ट की बधाई, ट्रिंग ट्रिंग फिल्म है या वेब सीरीज?

जवाब: देखिये, ये सवाल ही बताता है कि ट्रिंग ट्रिंग टाइटल दिमाग में उत्सुकता तो पैदा कर ही देता है. ये एक टिपिकल वर्टिकल ड्रामा न हो कर के एक माइक्रो एपिसोड वेब सीरीज है. हिन्दी सिनेमा के वर्टिकल वर्ल्ड में अभी तक ऐसी किसी सीरीज का मैंने तो नहीं सुना जो आपको 90 के दशक में ले जाये. एक जादूई फोन कॉल के जरिये 2026 में बैठा बेटा ये कोशिश कर रहा है कि 90 के दशक में उसके पिता कर्ज तले दब के सुइसाइड न करें! टाइम ट्रेवल फेंटसी और 90 के दशक का नोस्टेलजिया दोनों इसे एक मस्ट वॉच कॉन्सेप्ट बना देते हैं. 

ये भी पढ़ें: 3 इडियट्स 2 में दिखेगी आमिर, शरमान और माधवन की मिड लाइफ क्राइसिस, डायरेक्टर ने कहानी से उठाया पर्दा


सवाल: ट्रिंग ट्रिंग आपको कैसे ऑफर हुई?

जवाब: मुझे मार्च एंड के आसपास विरांश स्टूडियो से ये स्क्रिप्ट भेजी गई, उन्होंने बताया कि ये क्विक टीवी का प्रोजेक्ट है तो मैं इतना तो समझ गया था कि ये कुछ हट के तो होगा ही. फिर मुझे क्विक टीवी की तरफ से शो रनर ने इस प्रोजेक्ट का नेरेशन दिया और फिर मैंने जल्दी सी अपनी डेट्स देख के 3 दिन इस शो की शूटिंग के लिए ब्लॉक कर दिये.

सवाल: एक्टिंग की दुनिया में आपका सफर कैसा रहा है? कभी कोई मुश्किल आई?

मेरा एक्टिंग का सफर काफी दिलचस्प और सीखने वाला रहा है. इस इंडस्ट्री में हर कलाकार को अपने हिस्से के संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और मैं भी उससे अछूता नहीं रहा. शुरुआत के दिनों में सही मौके मिलने का इंतजार करना पड़ता था, कई बार रिजेक्शन भी मिले. लेकिन मैंने हमेशा यही माना कि हर अनुभव आपको कुछ न कुछ सिखाता है. आज पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि उन्हीं चुनौतियों ने मुझे बेहतर कलाकार और बेहतर इंसान बनाया है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिला और दर्शकों का प्यार भी मिला.

सवाल: ट्रिंग ट्रिंग में आप स्टॉक मार्केट की बात कर रहे हैं, तो क्या आपकी भी स्टॉक मार्केट में दिलचस्पी रही है या नहीं? अगर हां तो स्टॉक मार्केट से आप आबाद हुए या बर्बाद?

स्टॉक मार्केट में मेरी दिलचस्पी जरूर रही है. मुझे हमेशा यह समझने में रुचि रही है कि पैसा कैसे काम करता है और निवेश के जरिए उसे कैसे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि मैं खुद को कोई एक्सपर्ट नहीं कहूंगा, लेकिन समय के साथ मैंने इसके बारे में काफी कुछ सीखा है. जहां तक आबाद या बर्बाद होने की बात है, तो मैं कहूंगा कि स्टॉक मार्केट ने मुझे सबसे ज्यादा सीख दी है. इसमें धैर्य, अनुशासन और सही फैसलों की अहमियत समझ में आती है. कभी मुनाफा होता है, कभी नुकसान भी होता है, लेकिन अगर समझदारी से निवेश किया जाए तो यह एक अच्छा अनुभव साबित हो सकता है.

सवाल: आपने अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ काम किया है. यह तीनों सेट पर कैसे इंसान हैं?

तीनों ही बेहद शानदार और प्रोफेशनल इंसान हैं, लेकिन तीनों की अपनी अलग ऊर्जा है. अक्षय कुमार जी सेट पर बहुत अनुशासित और समय के पाबंद रहते हैं. उनसे काम के प्रति समर्पण सीखने को मिलता है. रणवीर सिंह ऊर्जा से भरपूर इंसान हैं. वह पूरे माहौल को जीवंत बना देते हैं और हर किसी को सहज महसूस कराते हैं. वहीं विक्की कौशल बहुत विनम्र, शांत और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. वह अपने काम पर पूरा ध्यान देते हैं और सह कलाकारों के साथ बहुत सम्मान से पेश आते हैं. मेरे लिए इन तीनों के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com