विज्ञापन

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ले रही फिल्मों में एंट्री! लेकिन पहली ही फिल्म में मिला मां का रोल

सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बातचीत करते हुए बताया कि पिछले एक साल में बप्पा उन पर खूब मेहरबान रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में भी बताया.

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ले रही फिल्मों में एंट्री! लेकिन पहली ही फिल्म में मिला मां का रोल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कर रहीं एक्टिंग डेब्यू
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति महाराज का स्वागत किया. उनका कहना है कि इस प्रथा की शुरुआत गोविंदा की मां ने की थी, जिसे वे आगे बढ़ा रही हैं. साथ ही सुनीता ने यह भी खुलासा किया कि वे अपने बेटे के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी. सुनीता आहूजा ने मीडिया संग बातचीत में गणेश चतुर्थी मनाने के पीछे की वजह बताई.  उन्होंने कहा, "गणेश चतुर्थी पर्व मनाना मेरी सास ने हमारे पुराने ऑफिस से शुरू किया था. तब से यह प्रथा चली आ रही है तो मैंने सोचा कि जब तक जीवित हूं, तब तक तो गजानन को घर पर लेकर आऊंगी. अब ये प्रथा चलती रहेगी क्योंकि गणेश भगवान हमारे प्रथम देवता हैं, उनसे बढ़कर कोई नहीं है."

सुनीता आहूजा ने बताया कि पिछले एक साल से लेकर अब तक बप्पा उन पर काफी मेहरबान रहे. उन्होंने कहा, "आखिरी साल मैंने यूट्यूब शुरू किया था और इस बार मैंने दो शोज किए हैं, जिनमें 'मां है ना' और 'लॉकअप-2' शामिल है. सबसे खुशी बात यह है कि मैंने अपने बेटे के साथ फिल्म की है, जिसके निर्देशक साजिद खान और एकता कपूर प्रोड्यूसर हैं तो बप्पा ने मुझे इतना नाम, इज्जत और शोहरत दी है. यह पर्व मेरे लिए बहुत खास हैं, बप्पा को मैं नाचते गाते हुए ही घर में लेकर आई हूं."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

उन्होंने बताया कि वे गणपति को डेढ़ दिन के लिए रखती हैं. सुनीता आहूजा ने कहा, "गजानन हमारे घर पर डेढ़ दिन के लिए आते हैं. इस दौरान हम घर पर अपने सभी करीबियों और दोस्तों को आमंत्रित करते हैं, नाच गाना होता है और हां, खाना भी सात्विक बनता है और हमारे बप्पा को मोदक और जो भोग पसंद है, वो उन्हें चढ़ाया जाता है. अब गजानन आए हैं, तो नाचते गाते रहना चाहिए. गणपति भगवान विघ्नहर्ता हैं, मैं चाहती हूं कि वे मेरे जीवन के सभी विघ्नों को हर दें और मेरे परिवार में खुशहाली बनी रहे."

उन्होंने आगे मीडिया से कहा कि वे उनके बेटे की आने वाली फिल्म को जरूर प्रमोट करें. उन्होंने कहा, "जिस तरह से आपने हमेशा गोविंदा और हमें प्यार दिया, मैं चाहती हूं कि आप मेरे बेटे को वैसा ही प्यार और सपोर्ट दें."
 

ये Video भी देखें: लॉकअप से निकलने के बाद क्या बोली थीं सुनीता आहूजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Govinda Son, Govinda Son Yashvardhan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com