विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2022

ट्विंकल खन्ना ने फोटो शेयर कर किया बहन रिंकी को बर्थडे विश, भांजी नाओमिका भी आईं नजर

रिंकी खन्ना का आज जन्मदिन है, ट्विंकल खन्ना ने रिंकी खन्ना की फोटो शेकर कर के उन्हें शुभकामनाएं दी है. ट्विकल ने खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके बहन रिंकी खन्ना के लिए जन्मदिन की पोस्ट शेयर की है और उन्हें विश किया है. 45 वर्षीय रिंकी ने कुछ बॉलीवुड फिल्में की हैं.

ट्विंकल खन्ना ने फोटो शेयर कर किया बहन रिंकी को बर्थडे विश, भांजी नाओमिका भी आईं नजर
ट्विंकल खन्ना ने फोटो शेयर कर किया बहन रिंकी को बर्थडे विश
नई दिल्ली:

Rinke Khanna Birthday: रिंकी खन्ना का आज जन्मदिन है, ट्विंकल खन्ना ने भांजी नाओमिका सरन के साथ रिंकी खन्ना की फोटो शेकर कर के उन्हें शुभकामनाएं दी है. ट्विकल ने खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके बहन रिंकी खन्ना के लिए जन्मदिन की पोस्ट शेयर की है और उन्हें विश किया है. 45 वर्षीय रिंकी दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं, जिन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्में की. उन्हें आखिरी बार करीना कपूर की चमेली (2003) में देखा गया था. ट्विंकल ने रिंकी और उनकी बेटी के बीच के एक प्यारे पल को कैद किया और इसे इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की.

फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्यारी रिंकी. मोनोक्रोम फोटो में रिंकी एक प्रिंटेड टॉप में दिख रही हैं, जिसमें नाओमिका एक ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हैं. वह बगल में बैठी है और एक जूट बैग पकड़े हुए है और कैमरे के लिए मुस्कुरा रही है. फ्लॉवर क्राउन फिल्टर के साथ तस्वीर शेयर किया गया है.

रिंकी खन्ना डिनो मोरिया और संजय सूरी के साथ प्यार में कभी कभी में नजर आई थीं. इस फिल्म के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह मुझे कुछ कहना है, जिस देश में गंगा रहता है, और झंकार बीट्स जैसी फिल्मों में दिखी थीं. रिंकी ने 2003 में बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की.

वहीं ट्विंकल खन्ना भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब उन्होंने अभिनय छोड़ दिया है. वह तीन किताबें अब तक लिख चुकी हैं. मिसेज फनीबोन्स, द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद और पजामा आर फॉरगिविंग.

ये भी देखें :

VIDEO:  दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर फिल्म प्रमोशन में बिजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinke Khanna Birthday, Rinke Khanna Age, Rinke Khanna Daughter, Rinke Khanna Latest Photo, Rinke Khanna Movie, Rinke Khanna Then And Now, Rinke Khanna Viral Photo, Rinke Khanna, Rinke Khanna Rajesh Khanna, Rinke Khanna Parents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com