फिल्म 'आनंद' में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना
- ट्विंकल खन्ना को मिला शानदार तोहफा
- पिता राजेश खन्ना की पुरानी तस्वीर मिली
- ट्विटर पर जताई खुशी
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में कई साल बाद एक्ट्रेस नहीं बल्कि फिल्म 'पैडमैन' के प्रोड्यूसर के तौर पर एंट्री लेने वाली ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनके पापा बॉलीवुड के सुपरस्टार स्टार राजेश खन्ना की तस्वीर है. यह तस्वीर राजेश खन्ना की बहुप्रचलित फिल्म 'आनंद' की है. ट्विंकल खन्ना ने फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'मेरे दोस्त के पुरानी तस्वीरों में एक नायाब चीज मिली. जो एक बेशकीमती तोहफा है.' यह फोटो साल 1971 में आई फिल्म 'आनंद' के शूटिंग लोकेशन की है, जिसमें वह गैस वाले गुब्बारे को उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
'पैडमैन' के बाद ट्विंकल खन्ना अब महिलाओं से जुड़ी इस समस्या पर बनाएंगी फिल्म
इस फिल्म के सबसे मशहूर डायलॉग्स में से एक डायलॉग 'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं...' काफी फेमस हुआ था. यह डायलॉग वह फिल्म में डॉक्टर का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन से बोला था.
देखें यह यादगार गाना-
Twinkle Khanna ने शेयर की पहले पीरियड की कहानी, बोलीं- एक दिन स्कूल की कैंटीन में...
ट्विंकल खन्ना हर साल अपने पापा राजेश खन्ना की जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके याद करती हैं. हाल ही में ट्विंकल ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'पैडमैन' से बॉलीवुड में एंट्री ली. इस मूवी में उनके पति अक्षय कुमार ने लीड रोल में दिखें. ट्विंकल खन्ना एक लेखक भी हैं, उन्होंने दो किताबें 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' और 'मिसेज फनीबोन्स' लिखी.
VIDEO: जानिए कैसी है अक्षय कुमार की 'पैडमैन'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
'पैडमैन' के बाद ट्विंकल खन्ना अब महिलाओं से जुड़ी इस समस्या पर बनाएंगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में राजेश खन्ना ने आनंद सहगल का किरदार निभाया था. इस सीन का गाना 'जिंदगी कैसी है पहेली' काफी प्रचलित हुआ था, जोकि आज भी लोगों के दिलों में उन्हें जिंदा रखे हुए है. इस सीन में वह इसी गाने को गाते हुए बीच के किनारे चलते हुए दूर चले जाते हैं. फिल्म में वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे होते हैं.A friend found this from the archives and is now making a print for me- some gifts are priceless pic.twitter.com/as2mYzwP4D
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 9, 2018
इस फिल्म के सबसे मशहूर डायलॉग्स में से एक डायलॉग 'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं...' काफी फेमस हुआ था. यह डायलॉग वह फिल्म में डॉक्टर का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन से बोला था.
देखें यह यादगार गाना-
Twinkle Khanna ने शेयर की पहले पीरियड की कहानी, बोलीं- एक दिन स्कूल की कैंटीन में...
ट्विंकल खन्ना हर साल अपने पापा राजेश खन्ना की जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके याद करती हैं. हाल ही में ट्विंकल ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'पैडमैन' से बॉलीवुड में एंट्री ली. इस मूवी में उनके पति अक्षय कुमार ने लीड रोल में दिखें. ट्विंकल खन्ना एक लेखक भी हैं, उन्होंने दो किताबें 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' और 'मिसेज फनीबोन्स' लिखी.
VIDEO: जानिए कैसी है अक्षय कुमार की 'पैडमैन'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Twinkle Khanna, Rajesh Khanna, Rajesh Khanna Anand, Anand