विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2022

Saba Azad की ड्रेस का ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक तो ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने यूं दिया करारा जवाब

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हाल ही में ऋचा चड्डा और अली फजल की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं. उसमें उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसे लेकर ट्रोल्स ने उनका मजाक बनाया तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब.

Saba Azad की ड्रेस का ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक तो ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने यूं दिया करारा जवाब
सबा आजाद को ट्रोल्स पर आया गुस्सा
नई दिल्ली:

सबा आजाद का नाम इन दिनों किसी पहचान का मोहताज नहीं है. सबा आजाद को जितनी शोहरत अपनी फिल्मों से नहीं मिली उससे ज्यादा फेम और सुर्खियां वो ऋतिक रोशन की वजह से हासिल कर रही हैं. पूरे बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक ही किस्सा है वो ये कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इस बार सबा आजाद किन्हीं और कारणों से चर्चा में है. इसकी वजह है उनका एक पोस्ट है, जिसके जरिए उन्होंने खुद को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. साथ ही ये नसीहत भी दी है कि जो चाहें वो उन्हें ब्लॉक कर सकता है.

सबा आजाद को जिस यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की. उसने अपने कमेंट में लिखा था कि ‘आप छी, ईई...दिखाई दे रही हैं. इसे आप जैसा समझना चाहें समझ लें'. कमेंट करने वाली यूजर खुद एक लड़की है. जिसने सबा आजाद पर इस तरह कमेंट किया. इस कमेंट को खुद सबा आजाद ने शेयर किया है. साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है. इस यूजर ने ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में सबा आजाद के आउटफिट को लेकर निशाना साधा है.

g1unufcg

यूजर के इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए सबा आजाद ने लिखा कि ‘यूजर अपने प्यार से प्यार करती हैं. लेकिन वो अपनी नफरत को शेयर करने के लिए मुझे फॉलो कर रही हैं. उनके जैसे कई लोग हैं. लेकिन आप लोग वैसे न बनें'. इसके बाद सबा आजाद ने फॉलोअर्स को सलाह भी दी है कि वो जब चाहें तब सबा आजाद को अनफॉलो कर सकते हैं. साथ ही ये अफसोस भी जताया कि उन पर भद्दे तरीके से कमेंट करने वाली फॉलोअर ब्लॉक बटन को नहीं जानती, पर जल्द ही जान जाएंगी. दरअसल सबा आजाद पर ऐसा कमेंट करने वाली यूजर ने अपने बायो में लिखा है कि फन, फ्री, हैप्पी, लकी और अपने प्यार को प्यार करने वाली. 

देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saba Azad, Saba Azad Respond To Trolls, सबा आजाद, Hrithik Roshan Girlfriend, Saba Azad Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com