विज्ञापन

Toxic Release Date: यश की टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का ऐलान, इन फिल्मों से होगी टक्कर

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक अगस्त में रिलीज होगी, जिसका ऐलान कर दिया है. 

Toxic Release Date: यश की टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का ऐलान, इन फिल्मों से होगी टक्कर
फादर्स डे के मौके पर यश ने टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान किया है
नई दिल्ली:

केजीएफ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक द फेयरीटेल को सिनेमाघरों में देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इंस्टाग्राम पर यश ने एक नए पोस्टर के साथ बताया कि दुनियाभर में टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले धुरंधर के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते फिल्म को 4 जून के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था. हालांकि यह रिलीज डेट भी बदल दी गई थी. वहीं अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस एक्साइटेड हैं. 

टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का ऐलान 

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. वहीं एक्टर यश ने फादर्स डे के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा, अपने पिता का सम्मान करें... #Toxic दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26-08-2026 से.  

ये भी पढ़ें- पंचायत से भी ज्यादा TVF की इस सीरीज की IMdb रेटिंग, प्राइम वीडियो पर है 5 एपिसोड की थ्रिलर का जलवा, ना करें मिस

इन बॉलीवुड फिल्मों से होगी टक्कर

टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे पहले बॉलीवुड की कई फिल्में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होंगी. लिस्ट में 7 अगस्त को कार्तिक आर्यन की नागजिला, 14 अगस्त को लव एंड वॉर, सनी देओल की बंटवारा शामिल है. जबकि ईथा और खोसला का घोसला 2 जैसी फिल्में रिलीज हो सकती हैं. 

टॉक्सिक के बारे में 

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'  एक गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा है, जिसे गीतु मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यश ने खुद स्क्रिप्ट लिखी है और लीड रोल में हैं. कहा जा रहा है कि यश डबल रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया की फ्लॉप मूवी- कान्स का उड़ाया मजाक, शारवरी वाघ ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में ही दे दिया जवाब

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Bollywood, Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com