विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

साउथ की इन 5 थ्रिलर मूवीज के सामने बॉलीवुड क्या हॉलीवुड भी टेकता है घुटने, महीनों तक याद रखेंगे आखिरी फिल्म

साउथ की ऐसी बहुत सी थ्रिलर मूवीज भी हैं, जो दर्शकों को खासी पसंद आती हैं. उन फिल्मों में मौजूद ट्विस्ट एंड टर्नस और रोमांच का मुकाबला कई बॉलीवुड फिल्में तक नहीं कर पाती हैं.

साउथ की इन 5 थ्रिलर मूवीज के सामने बॉलीवुड क्या हॉलीवुड भी टेकता है घुटने, महीनों तक याद रखेंगे आखिरी फिल्म
साउथ की टॉप 5 थ्रिलर फिल्में
नई दिल्ली:

साउथ इंडियन मूवीज का क्रेज अब बॉलीवुड लवर्स के भी सिर चढ़ कर बोल रहा है. यही वजह है कि अब साउथ की अलग अलग मूवीज को हिंदी में भी बनाया जा रहा है. टॉलीवुड की ऐसी बहुत सी थ्रिलर मूवीज भी हैं जो दर्शकों को खासी पसंद आती हैं. उन फिल्मों में मौजूद ट्विस्ट एंड टर्नस और रोमांच का मुकाबला कई बॉलीवुड फिल्में तक नहीं कर पाती हैं. ये फिल्में दर्शकों की कसौटी पर तो खरी उतरती ही हैं, इन्हें अच्छी आईएमडीबी रेटिंग्स भी हासिल हैं. आपको बताते हैं साउथ की कुछ ऐसी ही थ्रिलर मूवीज के बारे में जिनके आगे बॉलीवुड की थ्रिलर फिल्में फीकी ही नजर आती हैं.

बकासुरण
बकासुरण हाल ही में रिलीज हुई एक थ्रिलर मूवी है. जिसमें क्राइम का भी तड़का लगा है. इसी क्राइम की जांच केल लिए फिल्म में कई उतार चढ़ाव आते हैं. आईएमडीबी ने साउथ की इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग दी है. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर आसानी से देखी जा सकती है.

रेड
इस कहानी में दो हमशक्ल हैं. एक क्रिमिनल है और एक निर्दोष. अब पुलिस को दोनों की कहानियां सुनकर ये तय करना है कि किसे पकड़ें और किसे छोड़ें. आईएमडीपी पर 6.5 की रेटिंग वाली इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है.

पुरुष प्रेतम्
एक लावारिस लाश के इर्द गिर्द घूमती ये एक मलयालम फिल्म है. जिसकी दिलचस्प स्टोरी लाइ आपको आखिर तक बांधे रखेगी. आईएमडीबी पर भी इस फिल्म को 7.3 रेटिंग्स मिली है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. 

वसंथा मुल्लाई
फिल्म में बॉबी सिम्हा और रेशमी मेनन हैं. फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद दिलचस्प बनाया गया है. जिसे देखकर दर्शक आखिर में हैरान रह जाएंगे. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

1: नेनोक्काडिन
ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने माता पिता की मौत के बाद मानसिक विकारों से गुजरता है. मानसिक परेशानी के बावजूद वो अपने माता पिता की मौत का बदला लेने में कामयाब रहता है. 8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी सोनी लिव पर उपलब्ध है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Movies, South Thriller Movies, Top Five Thriller Movies Of South, South Thriller Movies In Hindi, Best Psycho Thriller Movies Of South
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com