बॉलीवुड का नंबर गेम फिल्मों के हिट होने पर टिका रहता है. किस एक्टर ने कितनी हिट फिल्में दीं, ये उसकी सक्सेस को बताता है. बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर्स है जिन्होंने अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं. फैंस इनकी हर अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी करते रहते हैं. इन फिल्मी स्टार्स में शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक का नाम शामिल है. लेकिन इन हिट एक्टर्स में भी टॉपर कौन है आइए हम आपको बताते हैं.
अक्षय कुमार
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा हिट फिल्मों की लिस्ट में नाम आता है खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार का, जिन्होंने 122 फिल्में की. जिसमें से 32 हिट रही. इसमें दो ब्लॉकबस्टर, 13 सुपरहिट और 17 फिल्मों को फैंस ने खूब पसंद किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शाहरुख खान
इसमें दूसरा नंबर आता है किंग खान का, जिन्होंने अब तक 62 फिल्मों में काम किया है और उनकी 25 फिल्में हिट लिस्ट में रही. इसमें से आठ ब्लॉकबस्टर, चार सुपरहिट और 11 हिट की श्रेणी में रही.
सलमान खान
सल्लू भाई इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कुल 77 फिल्में की, जिसमें से 25 फिल्में हिट रही. लेकिन सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर 10 फिल्म में सल्लू भाई ने दी. इसके अलावा 5 सुपरहिट रही जबकि 8 फिल्में हिट रहीं.
अजय देवगन
हाल ही में फिल्म 'भोला' में नजर आए अजय देवगन ने अब तक 97 फिल्मों में काम किया है, उनके खाते में 23 हिट फिल्में रही है. जिसमें 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 14 हिट फिल्म रही.
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कुल 34 फिल्मों में ही काम किया और उन्होंने 2 ब्लॉकबस्टर 3 सुपरहिट 4 हिट फिल्मों को मिलाकर कुल 14 हिट फिल्में की.
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने 134 फिल्मों में काम किया हैं. इसमें से केवल 13 फिल्में ही हिट साबित हुई. तीन ब्लॉकबस्टर, एक सुपरहिट और 7 फिल्में हिट की श्रेणी में रही.
सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब खान यानी कि सैफ अली खान ने कुल 60 फिल्में की हैं, जिनमें से दो ब्लॉकबस्टर, एक सुपरहिट और 9 फिल्में हिट रही कुल मिलाकर 12 हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया.
गोविंदा
गोविंदा का नाम 90 के दौर के सुपरस्टार्स में गिना जाता है, उन्होंने कुल 87 फिल्मों में काम किया और कुल 12 हिट फिल्में दी, जिसमें से 1 ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 5 सुपरहिट, 6 हिट फिल्में रही.
अनिल कपूर
अनिल कपूर के फिल्मी करियर की बात की जाए, तो उन्होंने 65 फिल्मों में काम किया और केवल 11 ही हिट फिल्में दी.
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अब तक 24 फिल्मों में काम कर चुके हैं और 10 फिल्में हिट दी. इनमें से छह ब्लॉकबस्टर, दो सुपरहिट और दो हिट साबित हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं