विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

शूटिंग से देर रात लौट रहीं एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

शराब के नशे में धुत तीन लोगों ने मंगलवार देर रात करीब एक बजे सिरिती चौराहा के निकट अभिनेत्री की कार तब रोकी, शराबियों ने उनकी कार की चाबियां छीन लीं. उन्हें जबरन खींचकर बाहर निकाला और गलत तरीके से छुआ.

शूटिंग से देर रात लौट रहीं एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
  • कोलकाता में टॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती
  • शूटिंग से लौट रहीं एक्ट्रेस से आधी रात को छेड़छाड़
  • मामले में दो लोग गिरफ्तार
कोलकाता: मंगलवार देर रात अपनी शूटिंग खत्म कर घर लौट रही टॉलीवुड की एक अभिनेत्री के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा कि शराब के नशे में धुत्त तीन लोगों ने देर रात करीब एक बजे सिरिती चौराहा के निकट उनकी कार रोकी. शराबियों ने उनकी कार की चाबियां छीन लीं, उन्हें खींचकर बाहर निकाला और गलत तरीके से छुआ. 

पढ़ें: भोजपुरी एक्टर ने दिया काम दिलाने का झांसा, सिंगर ने लगाया रेप का आरोप

घटना टॉलीगंज के निकट उस वक्त हुई जब अभिनेत्री शहर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में बेहाला स्थित अपने घर लौट रही थीं. डीसी (बेहाला) मीराज खालिद ने कहा, "हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि दोनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

डीसी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 341 (गलत इरादे से रोकने के लिये सजा), 354 (महिला की गरिमा भंग करने की मंशा से उस पर हमला या आपराधिक दबाव), 506 (आपराधिक धमकी के लिये सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: PTI)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actress Molested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com