विज्ञापन

पंचायत की 'मंजू देवी' ने वुमन्स डे पर किया खुद से सवाल, नीना गुप्ता बोलीं- मेरे अंदर कुछ तो कमी है?

पंचायत में प्रधान मंजू देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने फैंस को वुमन्स डे की बधाई दी है और एक वीडियो शेयर किया है. 

पंचायत की 'मंजू देवी' ने वुमन्स डे पर किया खुद से सवाल, नीना गुप्ता बोलीं- मेरे अंदर कुछ तो कमी है?
पंचायत एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने वुमन्स डे पर शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

8 मार्च को वुमन्स डे यानी महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया, जिसके चलते रश्मिका मंदाना,ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को बधाई दी. इसी बीच पंचायत की मंजू देवी यानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता का वुमन्स डे पर शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद से एक अहम सवाल पूछने का फैसला किया और कहा- मुझे हुआ क्या है? इसके साथ वीडियो भी उन्होंने शेयर किया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

नीना गुप्ता ने कहा- हैप्पी वुमेन्स डे

वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, " सच कहूं तो. मैं कभी कभी सोचती हूं कि मुझमें क्या कमी है कि कोई मुझसे गुस्सा हो सकता है या कोई मुझसे ऊंची आवाज में बात कर सकता है, या कोई मुझे चोट पहुंचा सकता है या कोई मुझे ताना मार सकता है. मुझे लगता है कि मुझमें जरूर कोई कमी होगी. अगर कोई सोचता है कि वह मेरे साथ ऐसा कर सकता है, तो मुझमें जरूर कोई कमी होगी. क्योंकि आज वुमेन्स डे है इसलिए मैं आज से ही इस बारे में सोचना शुरू कर दूंगी. जब मुझे जवाब मिल जाएगा, तो मैं आपको बताऊंगी. मैं इस बारे में सीरियस हूं. हैप्पी वुमेन्स डे".

ये भी पढे़ं- भारत ने जीता ICC T20 World Cup, अनुष्का शर्मा ने दी जीत की बधाई, तो इस एक्टर का चिल्ला चिल्लाकर बैठा गला, बोले- मिट्टी के बेटे, फिर से जीते

पंचायत की मंजू देवी के किरदार के लिए हैं फेमस

नीना गुप्ता बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने कई टीवी शोज, सीरीज और फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. उन्हें 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. वहीं उनका पॉपुलर शो पंचायत ओटीटी की नंबर वन सीरीज है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसी शो में वह प्रधानजी मंजू देवी का किरदार निभाते हुए नजर आ चुकी हैं. 

कब आएगा पंचायत सीजन 5

पंचायत का पांचवा सीजन आने वाला है. चार सीजन हिट होने के बाद अब फैंस को नए सीजन का इंतजार है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर मई या जून 2026 में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है.    

ये भी पढ़ें- उन्हें घर पर ही रहना चाहिए... एक्टर ने विजय के साथ पब्लिक में तृषा की मौजूदगी पर किया कटाक्ष, एक्ट्रेस ने बताया 'बेवकूफी'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com