विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2019

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते को लेकर एक्टर की बहन ने किया नया खुलासा, इंटरव्यू में कह डाली यह बात

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ ने अपने भाई और दिशा पटानी के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते को लेकर एक्टर की बहन ने किया नया खुलासा, इंटरव्यू में कह डाली यह बात
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) के रिश्ते पर कृष्णा श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी
  • टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को लेकर कृष्णा श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी
  • कृष्णा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कही यह बात
  • फिल्म 'वॉर' में जल्द ही नजर आने वाले हैं टाइगर श्रॉफ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ ने उनके और दिशा पटानी के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बीते दिनों खुद टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी 'आस्क मी अ क्वेश्चन' में दिशा पटानी (Disha Patani) को डेट करने की बात पर कहा था कि उनकी औकात नहीं है. हालांकि, अब चीजें पूरी तरह साफ हो चुकी हैं क्योंकि खुद टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा ने अपने भाई और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर इंटरव्यू दिया है.

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग YouTube पर फिर मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video

एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ से टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Disha Patani) के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "आप लोग जानते हैं कि मैं कभी भी झूठ नहीं बोलती हूं. टाइगर 100 प्रतिशत सिंगल है और वह इस दौरान किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं." टाइगर श्रॉफ की बहन के इस बयान से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर आ रही अटकलें पूरी तरह साफ हो गईं.

कॉमेडियन भारती सिंह पति के साथ कर रही थीं डांस, तभी बाल खींचकर मारने लगी चांटे, Video हुआ वायरल

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'वॉर' की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में दर्शकों को टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. हाल ही में इस फल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने अपने स्टंट्स और जबरदस्त एक्शन सीन्स से लोगों को हैरत में डाल दिया था. इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाली हैं. 

.और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Disha Patani, Tiger Shroff With Disha Patani, Krishna Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com