विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2022

बहुत गॉर्जियस हैं Small Wonder की 'विक्की' टिफनी ब्रिसेट, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स ने पूछा- ये वही रोबोट है?

स्मॉल वंडर शो के सभी किरदार काफी फेमस हुए थे. खासकर शो में विक्की का रोल निभाने वालीं टिफनी ब्रिसेट के काम को लोगों ने काफी पसंद किया था.

बहुत गॉर्जियस हैं Small Wonder की 'विक्की' टिफनी ब्रिसेट, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स ने पूछा- ये वही रोबोट है?
बहुत गॉर्जियस दिखती हैं Small Wonder की विक्की
नई दिल्ली:

स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘स्मॉल वंडर' तो आपको याद ही होगा. यदि आप 90's के किड हैं तो यकीनन आप इस शो से परिचित होंगे. यह असल में बाहर का शो था, जिसे हिंदी में डब किया गया था और जब इसे हिंदी भाषा में डब किया गया तो यह भारत के लोगों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हुआ. खासकर बच्चों को यह कॉमेडी शो बहुत पसंद आया. इस शो के सभी किरदार भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर हुए. शो में विक्की का रोल निभाने वालीं टिफनी ब्रिसेट के काम को लोगों ने काफी पसंद किया.

शो में टिफनी एक रोबोट, जिसका नाम विक्की होता है, के रोल में देखी गई थीं. आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत चुकीं टिफनी अब काफी बड़ी हो गई हैं. जी हां, बहुतों को पता नहीं होगा कि टिफनी की उम्र आज 47 साल है. वैसे तो टिफनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, पर उनकी एक फोटो सामने आई है, जो अब लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है. इस फोटो में ‘स्मॉल वंडर' की विक्की बहुत ही गॉर्जियस दिख रही हैं.

9u3k5jdo

बता दें, स्मॉल वंडर शो 1985 से 1989 तक चला था. इस शो ने 4 सालों तक लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था. शो को हॉवर्ड लीड्स ने डायरेक्ट किया था. शो में टिफनी ब्रिसेट के अलावा, जेरी सुपिरण, डिक क्रिस्टी, मारला पेनिंगटन, एमिली शुल्मैन, विलियम बोगार्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे. अमेरिका में हिट होने के बाद इसका प्रसारण भारत में हिंदी भाषा में किया गया और इसे यहां भी उतना ही पसंद किया गया.

ये भी देखें: विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Small Wonder, Tiffany Brissette, Tiffany Brissette Then And Now, Tiffany Brissette Latest Photos, Tiffany Brissette Wikipedia, Tiffany Brissette Small Wonder, Small Wonder Child Actor, Small Wonder Actress, Small Wonder Robot, Small Wonder Robot Vicki, Vicki Small Wonder, Small Wonder Vicki Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com