विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

40 साल पुराना विदेशी शो, 90s में बच्चों के दिलों पर किया राज, आज भी यूट्यूब पर देखते हैं लोग, आपने देखा क्या ?

40 साल पुराने इस शो के 900 से ज्यादा एपिसोड ऑनएयर हुए थे, जिसमें से भारत में तकरीबन 100 एपिसोड दिखाए गए थे.

40 साल पुराना विदेशी शो, 90s में बच्चों के दिलों पर किया राज, आज भी यूट्यूब पर देखते हैं लोग, आपने देखा क्या ?
40 साल पुराना विदेशी शो, 90s के बच्चों के दिलों पर भी किया राज
नई दिल्ली:

सिनेमा से अलग टीवी की अपनी अलग दुनिया है. यहां तरह-तरह के टीवी सीरियल और शो आते हैं, जो दर्शकों को रोजाना मनोरंजन करते हैं. टीवी पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के कई प्रोग्राम आते हैं. आज टीवी का दौर भी समय के साथ बदल चुका है और अब बच्चों के पास मनोरंजन के कई साधन भी हैं. इसमें वह मोबाइल के साथ-साथ टीवी पर भी अपना मनोरंजन कर रहे हैं. इस बीच हम आपको बताएंगे 80 के दशक के उस फेमस टीवी शो के बारे में, जिसे लोग आज भी यूट्यूब पर देखते हैं. यह शो आज से 40 साल पहले टीवी पर ऑन एयर हुआ था. यह एक विदेशी टीवी शो है, जो भारत में भी खूब चाव से देखा गया था.  

आज भी हिट है 40 साल पुराना शो
80 के दशक में इस शो की शुरुआत हुई और 90 के दशक के बच्चों ने भी इस शो का जमकर लु्त्फ उठाया. लोगों में आज भी इस शो को लेकर अलग क्रेज है. दरअसल, यह एक अमेरिकी टीवी शो है, जिसका नाम स्मॉल वंडर है. यह शो कई सालों तक चला और देखते ही देखते लोगों का फेवरेट बन गया. बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों को भी इस शो का इंतजार रहता था और इसके अगले एपिसोड के लिए अगले हफ्ते तक का इंतजार करते थे. इस शो की कहानी की बात करें तो यह एक साइंटिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. यह साइंटिस्ट इंसानों  जैसे दिखने वाले रोबोट बनाता है और उसे अपनी बेटी की तरह पालता-पोसता है. इस स्मॉल वंडर में कई शक्तियां भी छिपी होती हैं.

यह भी पढ़ें : 90s का वो शो, जो बच्चे-बड़ों सभी का था पसंदीदा, आज भी यूट्यूब पर देखते हैं लोग, IMDb पर टॉप रेटिंग

कहां देख सकेंगे शो?
इस शो पर रोबोट और इंसानी दुनिया को लेकर सवाल भी खड़े हुए थे. इस शो से इसके किरदार खूब फेमस हुए थे. शो में टिफनी ब्रिसेट ने बच्ची रोबोट का किरदार प्ले किया था. उसके पिता का रोल डिक क्रिस्टी और मां के रोल में मार्ला पेनिंगटन नजर आई थीं. बच्ची रोबोट के भाई के रोल में जेरी सुप्रान थे. इस शो में पड़ोस में रहने वाली बच्ची का किरदार भी बहुत मजेदार था. 96 एपिसोड के साथ यह शो चार सालों तक चला था. इसके सभी एपिसोड भारत में भी ऑन एयर हुए थे. इस शो के चार सीजन आए थे और 900 से ज्यादा एपिसोड ऑन एयर हुए थे. आईएमडीबी ने इस शो को 7 रेटिंग दी है और आप इस शो स्मॉल वंडर के नाम से सर्च कर यूट्यूब पर देख सकते हैं.




 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Watched Famous TV Show, Small Wonder Tv Show, Small Wonder Actress, Small Wonder Child Actor, Small Wonder Robot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com