'Thugs of Hindostan' में अमिताभ बच्चन 'खुदाबख्स' का किरदार निभाएंगे.
नई दिल्ली:
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान (Thugs of Hindostan)’ आठ नवंबर को पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगी. यश राज फिल्म के बैनर तले रिलीज होने वाली इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन 'खुदाबख्श (Khudabaksh)' का किरदार निभाएंगे. मेकर्स ने अमिताभ बच्चन का लुक जारी किया है. इसमें बिग बी समुद्र के बीच एक जहाज में खड़े हैं. उनका एक पैर तोप के ऊपर रखा है. एक हाथ में कटार जबकि दूसरे में अभिनेता ने तलवार थाम रखी है. उन्होंने सिर पर पगड़ी पहन रखी है. अमिताभ बच्चन इसमें कबीले के सरदार लग रहे थें. बढ़ी हुई दाढ़ी और मूछों वाला यह लुक उनपर खूब जच रहा है.
सड़क पर उतरीं 'किन्नर बीवी', बिना प्रैक्टिस के ढोल-नगाड़ों के साथ किया बप्पा का विसर्जन
आमिर खान ने अमिताभ बच्चन का यह लुक इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए उन्हें सबसे बड़ा ठग बताया है. बिग बी का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है.
अनूप जलोटा को इस कंटेस्टेंट ने बताया 'बूढ़ा' तो जसलीन ने यूं दिया जवाब- देखें Video
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी पहली बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जमेगी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्माता ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही इसका लोगो भी जारी किया है.
Video: सपना चौधरी का फिर चला जादू, 'Bigg Boss 12' में एंट्री से पहले इस कंटेस्टेंट ने यूं लगाए ठुमके
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की ज्यादातर शूटिंग माल्टा और राजस्थान के सुन्दर लोकेशनों पर हुई है. यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है. फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है. यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है. इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amitabh Bachchan, Thugs Of Hindostan, Aamir Khan