फिल्म स्टार्स की फैन फॉलोइंग के तो क्या कहने. फैन्स को हमेशा उन फोटो को देखने में दिलचस्पी रहती है कि वो बचपन में कैसे दिखते थे. कई मौकों पर इनके बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर आ जाती हैं तो कई बार वे खुद ही अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. कुछ समय पहले एक टॉप एक्ट्रेस की ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर आई थी. जिसमें वह मम्मी के साथ समुद्र किनारे नजर आ रही थीं. अगर इस फोटो को देखा जाए तो इसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह एक्ट्रेस आज की सुपरस्टार साई पल्लवी है.
साई पल्लवी ने 2005 में तमिल फिल्म ‘कस्तूरी मान' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. शुरुआती दिनों में वह अपनी फिल्में देखने के लिए बुर्का पहनकर सिनेमाघरों में जाती थीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके. उनकी सादगी और नो-मेकअप लुक उनकी फिल्मों में पहली पसंद रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है. साई पल्लवी ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक मेधावी छात्रा भी रही हैं. उन्होंने जॉर्जिया की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, त्बिलिसी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साई पल्लवी ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है. 2008 में उन्होंने विजय टीवी के डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया और उसी साल तमिल फिल्म ‘धाम धूम' में शानदार अभिनय किया. उनकी रामायण फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री हो रही है और वह इस फिल्म में सीता का रोल कर रही है, फिल्म में रणबीर कपूर राम का बने हैं,
साई पल्लवी के मारी 2 फिल्म के गाने राउडी बेबी को यूट्यूब पर 160 करोड़ बार देखा जा चुकी है. इस गाने में धनुष के साथ उनकी केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया है और इसमें उनका डांस भी बहुत ही कमाल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं