विज्ञापन

तो इसलिए बदला गया सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम, डायरेक्टर ने बताई ये वजह

सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. पहले इसे 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से जाना जा रहा था, अब इसका नया नाम मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस हो गया है.

तो इसलिए बदला गया सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम, डायरेक्टर ने बताई ये वजह
तो इसलिए बदला गया सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम

सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. पहले इसे 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से जाना जा रहा था, अब इसका नया नाम मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस हो गया है. सलमान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की. पोस्टर में एक पावरफुल मैसेज दिया गया है - "मे वॉर रेस्ट इन पीस". भाईजान ने अपनी फिल्म का नाम क्यों बदला इसका कारण अब सामने आ गया है. मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि नाम बदलने का फैसला अचानक नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें: नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने ने की सारी हदें पार, 'सरके चुनर' पर सोशल मीडिया पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

क्या बदला सलमान खान की फिल्म का नाम 

उन्होंने कहा, "टाइटल बदलना फैंस को अचानक लग सकता है, लेकिन यह कभी भी ओवरनाइट डिसीजन नहीं था. शुरू से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर कराए थे. बैटल ऑफ गलवान और मातृभूमि. फिल्म बनाते वक्त हमने महसूस किया कि यह सिर्फ एक लड़ाई की कहानी नहीं है. इसके दिल में इंसानियत, सहानुभूति और हमारे सैनिकों की चुपके से लड़ाई है." यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. सलमान खान इसमें भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. इसे सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है.

टाइटल फिल्म की असली भावना को बयां करता है

अपूर्वा लखिया ने आगे बताया कि नया टाइटल फिल्म की असली भावना को बेहतर तरीके से बयां करता है. "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस उस इमोशन और बलिदान को सही मायने में पकड़ता है. यह कहानी की आत्मा को दर्शाता है. संघर्ष के बीच भी इंसानियत को बचाए रखना. फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इसी वजह से टाइटल और भी सही लगा." पहले फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद चीन की स्टेट मीडिया ने इसे 'फैक्ट्स डिस्टॉर्ट' करने का आरोप लगाया था, जिससे काफी विवाद हुआ. फिल्म में 'मातृभूमि' गाना हिमेश रेशमिया के म्यूजिक पर है, जिसमें अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर मणि धरमकोट की आवाज है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com