विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2023

करिश्मा कपूर की 'जुड़वां' है ये लड़की, बेबो भी हो जाएंगी कंफ्यूज, सैफ पकड़ लेंगे माथा, बोलेंगे- मेरी साली कौन है

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की तरह दिखने वाली एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. इस लड़की को देखने के बाद करीना यानी बेबो और उनके पति सैफ भी धोखा खा सकते हैं.

करिश्मा कपूर की 'जुड़वां' है ये लड़की, बेबो भी हो जाएंगी कंफ्यूज, सैफ पकड़ लेंगे माथा, बोलेंगे- मेरी साली कौन है
करिश्मा कपूर की हमशक्ल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में जब भी 90 के दशक का जिक्र होगा तो करिश्मा कपूर और उनके गानों की चर्चा जरूर होगी. 90 के दशक की इस मशहूर अदाकारा ने अपने अभिनय, डांस और स्टाइल के बल पर खूब सुर्खियां बटोरीं. आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और वो उनके लिए आज भी सुपरस्टार हैं. करिश्मा कपूर की एक ऐसी ही फैन हैं, जो काफी कुछ करिश्मा की तरह नजर भी आती हैं. करिश्मा कपूर के इस हमशक्ल के वीडियो को सोशल मीडिया पर देख लोग सच में कंफ्यूज हो रहे हैं.

हिना नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. वीडियो में 90 के दौर का करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना चल रहा है और करिश्मा की हमशक्ल उस पर एक्सप्रेशन्स देती नजर आती हैं. आंखों से लेकर बाल और चेहरा...इस हमशक्ल की शक्ल सच में करिश्मा कपूर से काफी मिलती जुलती है. करिश्मा की इस हमशक्ल का नाम हिना है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह के ढेरों वीडियोज आपको मिलेंगे. हिना, करिश्मा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके हर लुक को कॉपी करने की कोशिश करती है.

सोशल मीडिया पर करिश्मा के इस हमशक्ल के वीडियो पर 8 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आंखें तो एकदम करिश्मा हैं'. वहीं दूसरे ने लिखा, 'वाह, लोलो'. जबकि तीसरे ने लिखा, 'लेकिन करिश्मा के इतने फूले-फूले गाल नहीं है'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Karisma Kapoor Lookalike, Karisma Kapoor Lookalike Video, Karisma Kapoor Doppelganger, Karisma Kapoor Doppelganger Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com