Sridevi Lookalike: सोशल मीडिया ने कई ऐसे कलाकारों को पहचान दिलाई है, जिनका हुनर अब लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है. इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को फिल्मों और टीवी से अलग एक नया मनोरंजन देते हैं. इन दिनों एक ऐसी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से पसंद किया जा रहा है, जिसे लोग दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की हमशक्ल बता रहे हैं. भूमिका तिवारी नाम की यह युवती लंबे समय से श्रीदेवी के आइकॉनिक गानों पर डांस रील्स बनाती हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म चालबाज़ के मशहूर गाने ‘किसी के हाथ ना आएगी' पर ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना सीधे श्रीदेवी से करने लगे.
श्रीदेवी के अंदाज में किया शानदार डांस
वायरल वीडियो में भूमिका तिवारी ने श्रीदेवी के लुक से मिलता-जुलता कॉस्ट्यूम पहना है और उसी अंदाज में गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने गाने के एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स को इतनी खूबसूरती से निभाया कि देखने वाले प्रभावित हो गए. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी दी है. इंस्टाग्राम पर भूमिका के 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके प्रोफाइल पर ज्यादातर वीडियो श्रीदेवी के लोकप्रिय गानों पर आधारित हैं.
फैंस ने कमेंट्स में की जमकर तारीफ
इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स भूमिका के डांस, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बेहतरीन टैलेंट, एक्सप्रेशन और एक्टिंग कमाल की है.” दूसरे ने कहा, “डांस देखकर ऐसा लगा जैसे श्रीदेवी फिर से स्क्रीन पर लौट आई हों.” वहीं कई लोगों ने उन्हें बॉलीवुड में किस्मत आजमाने की सलाह भी दी. बड़ी संख्या में यूजर्स ने हार्ट इमोजी के जरिए भी उनके प्रदर्शन की सराहना की.
यह भी पढ़ें: 2003 में बैकग्राउंड डांसर थी ये लड़की, 2014 में बनी सलमान खान की हीरोइन, 23 साल में बनाई 185 करोड़ की संपत्ति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं