तस्वीर में ऊपर की कतार में चौथे नंबर पर खड़ी गुलाबी रंग की साड़ी पहने मासूम और बेहद सरल सी नजर आ रही ये लड़की आज साउथ की फिल्मों का बड़ा नाम बन चुकी है. तस्वीर में सादगी की मूरत लग रही ये लड़की आज ग्लैमर और स्टाइल की नई परिभाषा बन गई है. टॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी नई पहचान बना रही ये अभिनेत्री हर उम्र के लोगों की फेवरेट है. फिल्म ‘पुष्पा' के ‘ओ अंटावा' गाने से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली इस अभिनेत्री को अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए तो आपको बता दें कि ये सामंथा रुथ प्रभु की कॉलेज के दिनों की तस्वीर है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मॉडलिंग से की शुरुआत
बचपन में बेहद सरल नजर आने वाली सामंथा को ग्लैमर की दुनिया में आने का शुरू से शौक था और उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, लेकिन इस दौरान सामंथा घर का खर्च उठाने के वास्ते पार्ट टाइम जॉब भी करती थीं. मॉडलिंग करते हुए ही उन्हें 'ये माया चेसाव' का ऑफर मिला और उनकी डेब्यू फिल्म बड़ी हिट साबित हुई, इस फिल्म के लिए सामंथा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का भी अवॉर्ड मिला.
खाने तक के नहीं थे पैसे
सामंथा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पढ़ाई में होशियार थीं, लेकिन उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि उन्हें हायर एजुकेशन दे सकें. सामंथा ने कहा कि उनके पेरेंट्स हमेशा उनसे कहते थे, "बहुत पढ़ाई करो और तुम पढ़ाई करके ही कुछ बड़ा कर पाओगी.' सामंथा ने आर्थिक तंगी के चलते छोटी-मोटी नौकरियां की थी. पहली फिल्म मिलने से पहले सामंथा की हालत इतनी खराब थी कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे.
खूब कमाया नाम
सामंथा ने जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और नानी जैसे साउथ फिल्मों के बड़े सितारों के साथ काम किया है और हिट फिल्में दी हैं. ये सितारे सामंथा को उनके लिए काफी लकी भी मानते हैं. सामंथा ने साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी की, लेकिन कुछ ही सालों में दोनों अलग हो गए. सामंथा अब साउथ के साथ ही हिंदी के दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक भी उन्हें अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं.
ये भी देखें: राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं