विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2022

भाइयों के साथ खड़ा यह बच्चा है दबंग एक्टर, बॉलीवुड पर चलाता है अपना राज, सुपरस्टार के बचपन के फोटो को क्या आपने पहचाना

सोशल मीडिया पर वायरल यह फोटो बॉलीवुड के दबंग भाइयों की है. फोटो में तीनों लड़के शराफत से खड़े हैं. इनमें से एक का तो बॉलीवुड पर राज चलता है. इसकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं दुनिया भर में है. यह लड़का बड़ा होकर बेहद क्यूट और हैंडसम दिखता है.

भाइयों के साथ खड़ा यह बच्चा है दबंग एक्टर, बॉलीवुड पर चलाता है अपना राज, सुपरस्टार के बचपन के फोटो को क्या आपने पहचाना
भाइयों के साथ खड़ा यह बच्चा है बॉलीवुड का दबंग एक्टर
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. यह फोटो बॉलीवुड के दबंग भाइयों की है. फोटो में तीनों लड़के शराफत से खड़े हैं. इनमें से एक का तो बॉलीवुड पर राज चलता है. इसकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं दुनिया भर में है. यह लड़का बड़ा होकर बेहद क्यूट और हैंडसम दिखता है. शायद अब आपने अपने फेवरेट एक्टर को पहचान लिया होगा. नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें यह लड़का कोई और नहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार और फैंस के भाईजान सलमान खान के बचपन की फोटो है.  इस फोटो में उनके साथ अरबाज खान और सोहेल खान भी हैं. 

फोटो में सफेद शर्ट में सबसे पहले खड़ा लड़का सलमान खान हैं. इस फोटो को सलमान खान के भाई अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अरबाज खान ने शेयर किया था. सलमान खान लेखक सलीम खान के बेटे हैं. सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान है. सलमान खान ने सन 1988 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म थी बीवी हो तो ऐसी. 
सलमान ख़ान ने अपने भाईयों अरबाज़ व सुहेल के साथ बांद्रा स्थित सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से पढ़ाई की. इससे पहले उन्होंने ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल में अपने छोटे भाई अरबाज़ खान के साथ कुछ साल पढ़ाई की. फिल्मों में उन्होंने अपनी मेहनत से अपना एक अलग मुकाम बनाया.  

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इसके अलावा वह अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग भी कर रहे हैं. साथ ही वह नो एंट्री और किक 2 मे भी काम करेंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Bigg Boss, Salman Khan Movies, Salman Khan Childhood Photo, Salman Khan Upcoming Films, Salman Khan Viral Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com