विज्ञापन
This Article is From May 07, 2022

फोटो में दिख रही यह लड़की है बॉलीवुड के दो बड़े खानदानों की लाडली, क्या आपने पहचाना ?

स्टार किड और एंटरप्रेन्योर नव्या नवेली का बॉलीवुड में अलग ही अट्रैक्शन है. वह श्वेता नंदा की बेटी है और अमिताभ बच्चन की पोती हैं.

फोटो में दिख रही यह लड़की है बॉलीवुड के दो बड़े खानदानों की लाडली, क्या आपने पहचाना ?
इस क्यूट सी बच्ची को क्या आपने पहचाना ?
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट सी फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में दिख रहीं लड़की बेहद प्यारी है. इस पर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट्स किए हैं. इस पर सुहाना खान और गहराइयां स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी कमेंट किया है. हो सकता है आपने इस फोटो में दिख रही लड़की को आपने पहचान लिया हो और अगर आपने अभी तक नहीं पहचाना है तो बता दें, यह नव्या नवेली नंदा हैं. नव्या ने अपने इंस्टा हैंडल से यह फोटो शेयर की है. 

बता दें कि स्टार किड और एंटरप्रेन्योर नव्या नवेली का बॉलीवुड में अलग ही अट्रैक्शन है. वह श्वेता नंदा की बेटी है और अमिताभ बच्चन की पोती हैं. उनके भाई अगस्त्य सुहाना के साथ जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. नव्या की इंस्टाग्राम टाइमलाइन इन क्यूट तस्वीरों से भरी पड़ी है. नव्या ने अपने बचपन के दिनों का एक और  स्नैपशॉट शेयर किया है. पोस्ट में नव्या को ब्राउन कलर की स्कर्ट, स्टॉकिंग्स, हरे रंग के हेडबैंड और काले रंग के बकल वाले जूते के साथ ग्रे स्वेटर पहने हुए दिख रही हैं. उस छोटी सी उम्र में भी नव्या फोटो में काफी कॉन्फिडेंट दिख रही हैं.  

नव्या की बीएफएफ सुहाना खान ने पोस्ट पर कमेंट किया है, उन्होंने लिखा, "क्यूटी." सोनाली बेंद्रे ने भी फोटो पर दो रेड दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं. वहीं शनाया कपूर की मॉम महीप कपूर ने भी हार्ट-आई इमोजीस शेयर किए हैं.

वहीं नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के पोस्ट पर कमेंट किया. उन्होंने  इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसे नव्या ने लाइक कर दिया, उसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई थीं. नव्या नवेली नंदा ने आरा हेल्थ की सह-स्थापना की है और प्रोजेक्ट नवेली नाम से एनजीओ शुरू की है. 
 

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navya Naveli, Navya Naveli Nanda, Navya Naveli Shweta, Navya Naveli Aaradhya, Navya Naveli Age, Navya Naveli Amitabh Bachchan, Navya Naveli Bachchan, Navya Naveli Bachchan Graduation Day, Navya Naveli Birthday, Navya Naveli Career, Navya Naveli Childhood Photo, Navya Naveli Education, Navya Naveli Father, Navya Naveli Films, Navya Naveli Graduation, Navya Naveli Grandfather, Navya Naveli Instagram, Navya Naveli Instagram Photos, Navya Naveli Mother, Navya Naveli Suhana Khan, Sidhant Chaturvedi Navya Naveli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com