विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2022

गोविंदा की गोद में दिख रहा यह बच्चा अब हो गया है बड़ा, बना साउथ फिल्मों का स्टार, लेटेस्ट PHOTOS देख कर चकराए लोग

गोविंदा की हिट फिल्म हत्या में बड़े कास्ट के बाद भी इस फिल्म में छोटे बच्चे राजा को काफी पसंद किया गया. राजा के रोल में दिख चुका यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और साउथ की फिल्मों का स्टार बन चुका है.

गोविंदा की गोद में दिख रहा यह बच्चा अब हो गया है बड़ा, बना साउथ फिल्मों का स्टार, लेटेस्ट PHOTOS देख कर चकराए लोग
गोविंदा की गोद में दिख रहा यह बच्चा अब हो गया है बड़ा
नई दिल्ली:

साल 1988 में रिलीज हुई गोविंदा की हिट फिल्म हत्या बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला. इस फिल्म की कास्ट को फिल्म में काफी पसंद किया गया. गोविंदा की इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन और जाने-माने अभिनेता जॉनी लीवर सहित 90 के दशक की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी भी नजर आई थी. बड़े एक्टर्स के बाद भी भी इस फिल्म में छोटे बच्चे राजा को काफी पसंद किया गया. 

राजा के रोल में काफी पसंद किया गया यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और साउथ की फिल्मों का स्टार बन चुका है. हालांकि इस बच्चे के बारे में खास बात आपको बता दें कि यह बच्चा कोई पुरुष नहीं, बल्कि महिला है. यह बड़ा होकर साउथ फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस है. गोविंदा की इस फिल्म को रिलीज हुए तकरीबन 34 साल हो चुके हैं. फिल्म में राजा के रोल में नजर आई सुजीता तब सिर्फ 5 साल ही थी. सुजीता इन सालों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं. फिल्म और टीवी दोनों में उन्होंने काम किया है. 

वह अपने एक्टिंग करियर में अभी तक तकरीबन 100 से अधिक फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. सुजीता बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं. वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सुजीता के सोशल मीडिया पर आज लाखों चाहने वाले हैं. एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

12 जुलाई, 1983 को केरल में जन्मी एक्ट्रेस सुजीता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक धनुष के के साथ शादी की है. उनका एक बेटा भी है. फिलहाल वह अपने पूरे परिवार के साथ चेन्नई में रहती हैं.

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Actor, Sujitha Actress, Sujitha Actress Films, Sujitha Latest Photo, Sujitha Actress Instagram, Sujitha Actress Instagram Post, Sujitha Dhanush Instagram, Sujitha Movie List, Sujitha Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com