बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. कुछ सितारे अपनी चमक बिखेरते हैं, तो कुछ असफलता के बाद गुमनामी में खो जाते हैं. लेकिन एक स्टार किड ऐसा भी है, जिसने बतौर एक्टर भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखाया, लेकिन आज वह 8500 करोड़ रुपये की कंपनी को चलाता है. फोटो में नजर आ रहे बच्चे की भी कुछ ऐसी ही कहानी है. बेशक वो सिनेमा की दुनिया में कोई बड़ा कारनामा नहीं कर सका, लेकिन बिजनसे की दुनिया में खूब नाम कमा रहा है. हम बात कर रहे हैं गिरीश कुमार तौरानी की, जो बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के बेटे हैं.
गिरीश ने 2013 में फिल्म ‘रमैया वस्तावैया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन और सोनू सूद जैसे सितारे थे, और इसे उनके पिता ने प्रोड्यूस किया था. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसे दर्शकों का खास प्यार नहीं मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बावजूद, गिरीश ने अपनी दूसरी फिल्म ‘लवशुदा' (2016) में एक और मौका आजमाया, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी. लगातार दो असफलताओं के बाद गिरीश ने 27 साल की उम्र में एक्टिंग को अलविदा कह दिया.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हालांकि, एक्टिंग में असफलता ने गिरीश का रास्ता नहीं रोका. उन्होंने अपने पिता और चाचा के बिजनेस, टिप्स इंडस्ट्रीज, में कदम रखा. आज गिरीश टिप्स इंडस्ट्रीज के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं, जहां वे फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और म्यूजिक बिजनेस को संभालते हैं. सैफ अली खान, रणबीर कपूर, और अजय देवगन जैसे सितारों की फिल्में प्रोड्यूस करने वाली टिप्स इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 8500 करोड़ रुपये है. गिरीश की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। उन्होंने 2016 में अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से गुपचुप शादी की और एक साल बाद इसकी घोषणा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं