विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2025

'शोले' में निभाया डबल रोल, बड़ा होकर बना एक्टिंग का बाप, बीवी भी है बॉलीवुड की स्टार तो बेटी का भी है दबदबा...कौन है ये बच्चा?

sholay movie: ये अकेला ऐसा एक्टर है जो बचपन में जितना पॉपुलर हुआ जवानी में भी उतना ही हिट रहा. इनकी बीवी और पत्नी भी इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी हैं. अगर इन्हें एक्टिंग का बाप कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा.

'शोले' में निभाया डबल रोल, बड़ा होकर बना एक्टिंग का बाप, बीवी भी है बॉलीवुड की स्टार तो बेटी का भी है दबदबा...कौन है ये बच्चा?
Sachin Pilgaonkar In Sholay: फिल्मों का बड़ा स्टार है ये बच्चा
नई दिल्ली:

बचपन से लेकर जवानी और अब भी 66 साल की उम्र में भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे इस बच्चे को पहचानने में आपके पसीने छूट जाएंगे. ये अकेला ऐसा एक्टर है जो बचपन में जितना पॉपुलर हुआ जवानी में भी उतना ही हिट रहा. टेलीविजन, फ़िल्में और अब OTT में भी इस एक्टर  का जलवा बरकरार है. अगर गौर से देखने के बावजूद आप इस बच्चे को पहचान नहीं पाए हैं, तो आपको बता दे की बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी और कई दूसरी भाषाओं की फिल्मों काम किया है. अगर अभी पहचान में दिक्कत हो रही है तो हिंट के लिए आपको बता देते हैं कि बॉलीवुड की मोस्ट आईकॉनिक फिल्म शोले का ये बच्चा हिस्सा रह चुका है. 

ये बच्चा है बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम 

सत्ते पे सत्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन का बिगड़ैल भाई का किरदार हो या फिर शोले में अहमद का रोल जिसे गब्बर ने बड़ी ही दरिंदगी से मौत के घाट उतार दिया था या फिर फिल्म नदिया के पार का चंदन. आप इस छोटे से बच्चे को इन कई नाम से जानते हैं. जी हां बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं आप इस वर्सटाइल एक्टर का नाम है सचिन पिलगांवकर. अपनी क्यूट सी स्माइल और बेहतरीन एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में हमेशा के लिए जगह बनाकर रखने वाले सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट जितना नाम कमाया है, उतना ही कामयाबी उनको स्टार बनकर मिली है. आपको बता दें कि महज़ चार साल की उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया था. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सचिन ने पचास से ज्यादा फिल्में की और उनके साथ काम करने वाले स्टारों में धर्मेंद्र और संजीव कुमार जैसे स्टार शामिल थे.

टीवी में भी हुए पॉपुलर 

सचिन ने बतौर लीड एक्टर जब काम करने की सोची तो पहली फिल्म के तौर पर उनको बालिका वधु के लिए साइन किया गया. बड़े अच्छे लगते हैं...ये गाना इसी फिल्म का है और इस फिल्म ने उस दौर में काफी कामयाबी हासिल की थी. इसके बाद अंखियों के झरोखे से, नदिया के पार, सत्ते पर सत्ता, त्रिशूल जैसी फिल्मों के जरिए सचिन घर घर के दुलारे बन गए. बॉलीवुड ही नहीं टीवी की लाइन में जब सचिन ने डेब्यू किया तो वो काफी पॉपुलर हो गए. उन्होंने कॉमेडी सीरियल तू तू मैं मैं का डायरेक्शन किया और रीमा लागू स्टारर ये टीवी शो काफी हिट हो गया. सचिन बॉलीवुड के साथ साथ मराठी सिनेमा में भी काफी सक्रिय रहते हैं. उनकी पत्नी सुप्रिया पिलगांवकर भी एक जानी मानी स्टार हैं और उनकी बेटी भी फिल्मों की दुनिया में काफी नाम कर रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilgaonkar, Sachin Pilgaonkar Photos, Sachin Pilgaonkar Unseen Pics, Sachin Pilgaonkar Childhood Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com