अगर आप 60 से 80 के दशक के बीच के बॉलीवुड फैन रहे हैं तो आप इस चेहरे से खूब वाकिफ होंगे. ये वो एक्ट्रेस हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं. एक दौर ऐसा भी था जब हर बड़ा हीरो इस हीरोइन के साथ काम करना चाहता था. य़े एक्ट्रेस हैं माला सिन्हा. जो, अपनी बेमिसाल अदाकारी के दम पर माला सिन्हा ने लंबा और हिट दौर देखा है. वो करीब सौ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ये बात अलग है कि उम्र के इस पड़ाव पर अब वो बहुत एक्टिव नहीं हैं. लेकिन उनकी मिसाल अब भी दी जाती है. एक्टिंग के साथ साथ माला सिन्हा अपने उसूलों की भी एकदम पक्की थीं.
Mala Sinha
by u/BollyGirl1974 in ClassicDesiCelebs
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से इंकार
बॉलीवुड में जिसे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलता है वो खुद को खुशनसीब समझता है. ये मौका माला सिन्हा को भी मिला था लेकिन माला सिन्हा ने इस अवॉर्ड को लेने से इंकार कर दिया था. माला सिन्हा ने खुद साल 2013 में इस बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी. माला सिन्हा का कहना था कि अवॉर्ड के निमंत्रण पत्र पर उनका नाम ही नहीं लिखा था जबकि दूसरे अवॉर्ड विनर्स का नाम लिखा गया था. ये देखकर वो काफी आहत हुई थीं और अवॉर्ड फंक्शन में जाने से इंकार कर दिया. माला सिन्हा ने कहा कि इंविटेशन में नाम न लिखा होना उनके लिए किसी अपमान से कम नहीं था. इससे बेहतर तो मुझे थप्पड़ मार देना होता.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसे रिसीव किया अवॉर्ड
माला सिन्हा की ये नाराजगी फाल्के समिति तक भी पहुंची. बकौल माला सिन्हा उनकी नाराजगी के बारे में जानने के बाद खुद फाल्के समिति के अध्यक्ष और सदस्य उनके घर पहुंचे थे. उन दोनों ने माला सिन्हा से अवॉर्ड लेने की रिक्वेस्ट की. जिसके बाद माला सिन्हा ने उस अवॉर्ड को कबूल किया. माला सिन्हा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में चालीस साल तक एक्टिवली काम किया. हालांकि बेटी प्रतिभा सिन्हा की नाकामी के बाद माला सिन्हा टूट गईं और पब्लिक फंक्शन्स में जाना बंद कर दिया.
जब पैपराजी ने रणवीर सिंह से कहा, "आग लगा दिया", तो दीपिका पादुकोण ने दी स्माइल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं