विज्ञापन

गौरव खन्ना के बिग बॉस से बाहर आते ही टूटी शादी, आकांक्षा चमोला ने बेबाक सबके सामने बताई अंदर की बात

आकांक्षा चमोला जब से बिग बॉस गई हैं वह खुद से जुड़े ऐसे कई राज खोल चुकी हैं जो पहले ही जनता को काफी हैरान कर चुके हैं. हाल में उन्होंने फिर अपने तलाक के टॉपिक पर बातचीत की.

गौरव खन्ना के बिग बॉस से बाहर आते ही टूटी शादी, आकांक्षा चमोला ने बेबाक सबके सामने बताई अंदर की बात
आकांक्षा चमोला ने बताया कब लिया अलग होने का फैसला
Social Media
नई दिल्ली:

लॉकअप सीजन 2 की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार खुलासे से हुई. बिग बॉस विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने आते ही अपने तलाक की अनाउंसमेंट से सनसनी मचा दी और अब लगातार गौरव के बारे में ही चर्चा सुनाई दे रही है. एक तरफ पहले उन्होंने कहा कि उन्होंने छोटी उम्र में शादी कर ली थी. वह अब अपनी लाइफ इंजॉय करना चाहती हैं और नई चीजें एक्सप्लोर करना चाहती हैं. अब दो फेलो कंटेस्टेंट से बातचीत में उन्होंने कहा कि गौरव को अब बच्चा चाहिए इसलिए उन्होंने अपनी राहें अलग करने का फैसला चाहिए. 

आकांक्षा और गौरव बच्चे की वजह से हो रहे हैं अलग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप सुनेंगे आकांक्षा कहती हैं, हम शादी में थे...मेरा मेटर्नल इंस्टिंक्ट कभी नहीं था (मां की ममला वाली फीलिंग) लेकिन ऐसा नहीं था कि मैं इसके खिलाफ थी. लेकिन धीरे धीरे मुझे अहसास हुआ कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं. गौरव को इससे कोई परेशानी नहीं थी. लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ चीजें बदलीं. वह बच्चे चाहता है. मैं उसे वो नहीं दे सकती. मेरे अंदर वो फीलिंग ही नहीं है. मैंने बहुत पहले ही कह दिया था मैंने कहा था कि मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ दो. मुझे लगा कि ये ठीक है क्योंकि हर किसी की चाहत होती है कि शादी हो बच्चे हो. 99 पर्सेंट लोग फैमिली बढ़ाने के लिए शादी करते हैं. फिर बिग बॉस हुआ तो मुझे लगा इसको बहुत ज्यादा चाहत है बच्चे की और मैं नहीं कर पा रही हूं. मैं उसे उस हालात में नहीं डालना चाहती. इस पर आकांक्षा से सवाल हुआ कि आप बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहतीं. आकांक्षा ने कहा, मैं बच्चे नहीं चाहती इसकी भी एक वजह है. 

बिग बॉस में हुआ था बच्चे का जिक्र

बिग बॉस में एक स्पेशल एपिसोड में एक एस्ट्रोलॉजर जया मदान आई थीं तो गौरव ने उनसे बच्चे को लेकर सवाल किया था. इसके बाद से उनके बच्चे की चाहत सबके सामने आई और ये एक चर्चा का विषय बना. फैमिली वीक में जब आकांक्षा आईं तब भी उनके बीच बहस हुई थी. क्योंकि आकांक्षा साफ कर चुकी थीं कि उन्हें बच्चा नहीं चाहिए. अब लॉकअप में इनके बीच की और भी परतें खुल रही हैं. देखना होगा कि इनका रिश्ता किस मोड़ पर पहुंचता है. दोनों वाकई अलग हो रहे हैं या ये आकांक्षा की एक गेम स्ट्रैटेजी है ताकि वह सुर्खियों में बनी रहें.

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायणम् का ट्रेलर इस तारीख को अमेरिका में होगा रिलीज, लोग बोले हॉलीवुड में हाईप बनाने के लिए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akanksha Chamola, Gaurav Khanna, Bigg Boss, Lock Upp 2, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com