फिल्म ‘हम' में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ‘जुम्मा-चुम्मा दे दे' गाने पर अपने शानदार डांस और दिलकश अदाओं से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस किमी काटकर एक सेंसेशन बन कर उभरी थीं. इस गाने पर थियेटर्स में दर्शक उठकर नाचने लगते थे. किमी ने अपने ग्लैमरस अंदाज और अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था. 80-90 के दशक में जब एक्ट्रेसेस अपनी इमेज को लेकर काफी कॉन्शियस रहती थी, किमी ने अपनी सेंशुअलिटी की वजह से पहचान बनाई थी. ‘टार्जन गर्ल' के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस ने अपने सुपरहिट करियर को छोड़ जब विदेश में सेटल होने का फैसला लिया तो सब चौंक गए.
‘टार्जन गर्ल' के नाम से हुई मशहूर
किमी काटकर ने 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से डेब्यू किया था, हालांकि वह इस फिल्म में किमी सपोर्टिंग रोल में थीं. लेकिन इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘टार्जन' ने उन्हें पहचान दिखाई. फिल्म फ्लॉप रही लेकिन इस फिल्म में किमी के सिजलिंग अवतार ने उन्हें चर्चा में ला दिया और उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई. 'खून का कर्ज', 'मेरा लहू', 'जैसी करनी वैसी भरनी' और 'गैर कानूनी' जैसी फिल्मों में किमी नजर आईं. साल 1991 में आई फिल्म 'हम' में वह अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आईं और ये उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म रही. फिल्म का सॉन्ग 'जुम्मा... चुम्मा दे दे' सुपर डुपर हिट रहा और ये बॉलीवुड के सदाबहार गानों में ये शामिल है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शादी करके गईं विदेश
किमी आखिरी बार 1992 की फिल्म ‘हमला' में नजर आईं. उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म ‘परंपरा' भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया, जिसकी वजह थी उनकी शादी. साल 1992 में किमी ने ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली और मेलबर्न में रहने लगीं. किमी का एक बेटा है, जिसका नाम सिद्धार्थ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं