विज्ञापन

इस एक्ट्रेस की शादी के 11वें दिन हो गई थी पति की मौत, 37 की उम्र में दो बार उजड़ा सुहाग, किशोर कुमार थे प्यार में पागल

शादी के 11वें दिन पहले पति को खोने और 37 साल की उम्र में दूसरी बार विधवा बनने तक, लीना चंदावरकर की जिंदगी दर्द, प्यार और संघर्ष की अनसुनी कहानी है.

इस एक्ट्रेस की शादी के 11वें दिन हो गई थी पति की मौत, 37 की उम्र में दो बार उजड़ा सुहाग, किशोर कुमार थे प्यार में पागल
दो बार उजड़ा सुहाग, फिर भी नहीं टूटीं ये एक्ट्रेस
Social Media

70 के दशक में कई ऐसी हिरोइन बॉलीवुड में थीं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया. ऐसी ही एक हिरोइन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं सुनील दत्त के निर्देशन में बनी 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'मन का मीत' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस लीना चंदावरकर की. 70 के दशक की खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार लीना चंदावरकर (Leena Chandavarkar) की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. एक ओर उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिल जीते तो दूसरी ओर पर्सनल लाइफ में ऐसे दर्द झेले जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दो बार पति को खोने का गम सहने वाली लीना आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं.

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

29 अगस्त 1950 को कर्नाटक के धारवाड़ में एक कोंकणी-माराठी परिवार में जन्मीं लीना चंदावरकर के पिता श्रीनाथ चंदावरकर भारतीय सेना में ऑफिसर थे. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग और ऐड्स की दुनिया में काम किया. उनकी पहली फिल्म 'मसीहा' बनने वाली थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने 1968 में 'मन का मीत' से बॉलीवुड में कदम रखा. यह फिल्म सफल रही और लीना रातोंरात स्टार बन गईं.

सुपरस्टार्स के साथ किया काम

इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार और कई बड़े सितारों के साथ काम किया. 1971 में आई 'मेहबूब की मेहंदी' में राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा "एक महल हो सपनों का", "बैराग" और कई अन्य फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया.

पहली शादी और दर्दनाक हादसा

जब उनका करियर बुलंदियों पर था तभी उनकी निजी जिंदगी में बड़ा हादसा हुआ. उनकी शादी गोवा के चर्चित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिद्धार्थ बांदोडकर से हुई लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद गोली लगने से सिद्धार्थ की मौत हो गई. महज 25 साल की उम्र में लीना विधवा हो गईं. इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और फिल्मों में काम जारी रखा.

किशोर कुमार से प्यार और शादी

कुछ साल बाद उनकी मुलाकात महान गायक किशोर कुमार से हुई. शुरुआत में उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि किशोर कुमार पहले तीन शादियां कर चुके थे. हालांकि बाद में परिवार राजी हो गया और दोनों ने शादी कर ली. लीना और किशोर कुमार का एक बेटा है जिसका नाम सुमित कुमार है. लेकिन किस्मत ने यहां भी उनका साथ नहीं दिया. 1987 में किशोर कुमार के निधन के बाद लीना दूसरी बार विधवा हो गईं. उस समय उनकी उम्र केवल 37 वर्ष थी.

यह भी पढ़ें:हॉलीवुड से इंस्पायर्ड 90 के दशक की वो 3 फिल्म, एक ही दिन हुई रिलीज, सेम टू सेम थी कहानी, दो हुई फ्लॉप एक ने जीता नेशनल अवार्ड













 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leena Chandavarkar, Kishore Kumar, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com