3 इडियट्स', ‘पीके', ‘ओह माय गॉड', ‘पानीपत' और लाल सिंह चड्ढा, तथा बर्फी जैसी फिल्मों की बात होती है तो इसकी स्टारकास्ट और स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की जाती है. मगर इन सभी फिल्मों में सबसे कॉमन बात है अरुण बाली. भले ही किरदार बदल जाए, अगर कुछ नहीं बदलता है, तो वह नाम है अरुण बाली का, जिन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी लम्हें तक एक्टिंग करना जारी रखा, जिस दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. उसी दिन उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थी 'गुडबाय'. 7 अक्टूबर को मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर अरुण बाली की पुण्यतिथि है. 23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्में अरुण बाली ने कभी नहीं सोचा था कि वह टीवी शो या फिल्मों में काम करेंगे. मगर उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था.
उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की, मगर उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिला 90 के दशक में. वह साल 1989 में टीवी शो ‘दूसरा केवल' में नजर आए. इसके बाद उन्होंने साल 1991 में आए टीवी सीरियल ‘चाणक्य' में अहम भूमिका निभाई. टीवी से मिली पहचान के दम पर उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौगंध' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद ‘यलगार', ‘राजू बन गया जेंटलमैन', ‘फूल और अंगारे', ‘सत्या', ‘राजकुमार, ‘हे राम', ‘लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘केदारनाथ', '3 इडियट्स', ‘पीके', ‘पानीपत, ‘लाल सिंह चड्ढा' और बर्फी में अलग-अलग किरदार निभाए. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई टीवी शो और 40 से अधिक फिल्मों में काम किया.
अरुण बाली ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी. 7 अक्टूबर 2022 को उन्होंने 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनकी फिल्म गुडबाय भी रिलीज हुई थी. यही नहीं, वह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म डंकी में भी नजर आए थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं