टीवी शो ‘स्वाभिमान' और ब्लॉकबस्टर हिट ‘3 इडियट्स' में काम कर चुके लोकप्रिय एक्टर अरुण बाली का शुक्रवार सुबह मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. बाली के बेटे अंकुश ने बताया कि उनके पिता मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की बीमारी से पीड़ित थे, जो नसों और मांसपेशियों से संबंधित एक ऑटोइम्यून बीमारी थी, उन्हें इस साल की शुरुआत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अंकुश ने कहा कि इलाज के बाद उनके पिता का स्वास्थ सही चल रहा था, लेकिन सुबह करीब 4.30 बजे उनका निधन हो गया.
मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए. वह मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की बीमारी से पीड़ित थे. दो-तीन दिनों से उनका मूड स्विंग हो रहा था. उन्होंने केयरटेकर से कहा कि वह वॉशरूम जाना चाहते हैं और बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वह बैठना चाहते हैं और वह फिर उठ नहीं सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाली ने अपने करियर की शुरूआत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता लेख टंडन के टीवी शो में सुपरस्टार शाहरुख खान के चाचा के रोल से किया था. बाद में वह पीरियड ड्रामा ‘चाणक्य', ‘स्वाभिमान', ‘देस में निकला होगा चंद', 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन' और ‘पीओडब्ल्यू. - बंदी युद्ध के'. जैसे शो में नजर आए.
उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘सौगंध', ‘राजू बन गया जेंटलमैन', ‘खलनायक', ‘सत्या', ‘हे राम', ‘लगे रहो मुन्ना भाई', ‘3 इडियट्स', ‘रेडी', ‘बर्फी' शामिल हैं. ‘मनमर्जियां', ‘केदारनाथ', ‘सम्राट पृथ्वीराज' और ‘लाल सिंह चड्ढा' हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘अलविदा' है, जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे. बाली के परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं