विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का बेटा है ये एक्टर, क्रिकेट को अलविदा कहकर शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन के साथ किया काम 

दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे ने क्रिकेट छोड़कर बॉलीवुड में कदम रखा. लेकिन असली जिंदगी के 3 इडियट्स के 'प्रोफेसर सहस्त्रबुद्धे' हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का बेटा है ये एक्टर, क्रिकेट को अलविदा कहकर शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन के साथ किया काम 
शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुका है ये पूर्व क्रिकेटर
नई दिल्ली:

आपने 'थ्री इडियट्स' फिल्म के प्रोफेसर सहस्त्रबुद्धे यानी बोमन ईरानी का किरदार जरूर देखा होगा. उस किरदार में बोमन ईरानी दोनों हाथों से एक साथ लिखने की कला में माहिर थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी तरह एक शख्स है, जो कैमरे की दुनिया से जुड़ा है और जिसकी यह खासियत उसे दूसरों से अलग बनाती है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी की, जो एम्बिडेक्स्ट्रस हैं, यानी वे लेफ्ट और राइट दोनों हाथों से एक साथ काम कर सकते हैं. दुनिया की कुल आबादी में ऐसे लोग महज एक प्रतिशत ही होते हैं. यह काबिलियत अंगद को भी खास बनाती है. 

पिता थे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान

Latest and Breaking News on NDTV

अंगद बेदी का जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में हुआ था. वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं. बचपन से ही अंगद का माहौल क्रिकेट से जुड़ा रहा. यही वजह रही कि अंगद ने शुरुआत क्रिकेट से की और दिल्ली की अंडर-19 टीम तक पहुंचे. हालांकि पिता का नाम बड़ा होने के कारण उन पर प्रदर्शन का दबाव भी काफी था. लोग उन्हें उनके खेल से पहले उनके पिता के नाम से आंकते थे. लेकिन इस बीच समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि उनका मन अभिनय और कैमरे की दुनिया की ओर ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें- सिख क्रिकेटर का बेटा बना एक्टर, कटवाए बाल तो नहीं की पिता ने 12 साल बात, कहा था- फिल्म सेट पर सिखों का अपमान होता था

क्रिकेट को अलविदा कहकर बॉलीवुड में रखा कदम

Latest and Breaking News on NDTV

क्रिकेट को अलविदा कहकर उन्होंने मॉडलिंग की राह चुनी और फिर बॉलीवुड में कदम रखा. साल 2004 में उन्होंने फिल्म 'काया तरण' से डेब्यू किया. यह फिल्म 1984 के दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी थी. इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया. इसके बाद, उन्होंने टीवी में भी काम किया और होस्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. 'कुक ना कहो', 'एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20' और 'इमोशनल अत्याचार' जैसे शोज में वह नजर आए. 

अंगद बेदी हैं एम्बिडेक्स्ट्रस 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2011 में 'फालतू' से उन्होंने दोबारा फिल्मों में वापसी की. इसके बाद 'उंगली', 'डियर जिंदगी', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाए. साल 2016 में आई फिल्म 'पिंक' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इस फिल्म में उनके नेगेटिव रोल ने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा.अंगद बेदी एम्बिडेक्स्ट्रस हैं. उनकी यह क्षमता उनके अभिनय और खेल दोनों में मददगार रही है. दोनों हाथों से एक साथ काम करने की कला उन्हें तेजी से सीखने वाला कलाकार बनाती है. एक्शन सीन हों या बॉडी लैंग्वेज, वे जल्दी ढल जाते हैं. एम्बिडेक्स्ट्रस होना भले ही एक जैविक गुण हो, लेकिन उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाया.

2 साल बड़ी नेहा धूपिया से की शादी

Latest and Breaking News on NDTV

निजी जीवन की बात करें तो अंगद ने साल 2018 में दो साल बड़ी एक्ट्रेस नेहा धूपिया से बेहद निजी समारोह में शादी की. दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता हैं. अंगद अपने जीवन में संघर्षों को लेकर हमेशा यही कहते हैं कि वे खुद को बेचारा साबित नहीं करना चाहते, बल्कि अपने काम से पहचाने जाना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें- इस कोरियाई नाटक के रीमेक में नजर आएंगे अंगद बेदी, 'ए लीगल अफेयर' में दिखाएंगे अपना अलग अवतार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com