विज्ञापन

42 साल बाद भी हर DJ की शान ये हिंदी गाना, किशोर कुमार की आवाज, अमिताभ बच्चन के शराबी डांस ने बनाया एवरग्रीन

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने आते हैं जो सालों बाद भी लोगों की जुबान पर बने रहते हैं. आज से 42 साल पहले एक गाना आया जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज से सजाया और सालों बाद भी डीजे पर ये गाना खूब बजता है.

42 साल बाद भी हर DJ की शान ये हिंदी गाना, किशोर कुमार की आवाज, अमिताभ बच्चन के शराबी डांस ने बनाया एवरग्रीन
42 साल पुराना ये गाना आज भी डीजे पर बजता है ये गाना, झूम उठते हैं लोग
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे प्लेबैक सिंगर्स हैं जिनके गाने दशकों बाद भी लोगों को उसी तरह से प्यारे हैं जितना रिलीज के समय थे. आज हम बात करेंगे जाने-माने प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार की जिन्होंने अपनी आवाज के जादू से लोगों को ऐसा दीवाना बनाया कि आज ही लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं. अपने दौर पर किशोर कुमार का लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज था. टीवी, रेडियो या फिर टैक्सी उनके गाने जरूर बजते थे. 

आज हम किशोर कुमार के 42 साल पुराने एक कल्ट सॉन्ग के बारे में बात करेंगे जो सालो बाद भी हर पार्टी में और डीजे में जरूर बजता है. बता दें कि 80 के दशक में ये गाना हर मोहल्ले की गलियों में गूंजता था. 

शराबी फिल्म का गाना 

साल 1984 में आई फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म के कई गाने हिट हुए थे. जिसमें से एक गाना था 'दे दे प्यार दे...' जिसे किशोर कमुार ने गाया था. इस गाने को उस दौर का सबसे आईकॉनिग सॉन्ग माना गया था. इस गाने में अमिताभ शराबी बनकर जया प्रदा की बिल्डिंग के नीचे डांस किया था.

आज भी डीजे पर ये गाना जरूर बजता है और इस पर लोग जमकर डांस करते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि फिल्म शराबी की सफलता के पीछे इस गाने का भी बड़ा हाथ रहा. 

बप्पी लहरी का म्यूजिक, अंजान के बोल

इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया प्रदा, प्राण, ओम प्रकाश, दीपक पाराशर और रणजीत ने भी अहम भूमिका निभाई है. वहीं बात करें गाना दें दे प्यार दें... की तो इस गाने के बोल लव रंजन ने लिखे हैं. वहीं इस गाने का संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया, किशोर कुमार की आवाज ने इस गाने को अमर बना दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Kishor Kumar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com