विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी ने 19 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर किया हिसाब बराबर, 150 करोड़ के पार आवारापन 2

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर 19 साल पुराना हिसाब बराबर कर लिया है. 2007 में आई उनकी आवारापन नहीं चल सकी थी, लेकिन आवारापन 2 ने तो झंडे ही गाड़ दिए.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी ने 19 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर किया हिसाब बराबर, 150 करोड़ के पार आवारापन 2
Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: जानें कैसे इमरान हाशमी ने लिया 19 साल पुराना बदला
Social Media
नई दिल्ली:

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर वो चमत्कार कर दिखाया है जिसके बारे में किसी भी ट्रेड एक्सपर्ट ने सोचा तक नहीं था. फिल्म ने रिलीज के पांच दिन के अंदर ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. अब तो फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुका है. इस तरह फिल्म अपने बजट से कई आगे निकल चुकी है और इमरान हाशमी को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का चहेता बना दिया है.

'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी नजर आए. 

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वाइज

सैकनिल्क के मुताबिक, आवारापन 2 ने छह दिन में बॉक्स ऑफिस पर 153.59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में 153.59 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि इसने विदेश में 25.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. अगर इसके नेट कलेक्शन की बात करें तो इसने 107.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के पहले दि्न का नेट कलेक्शन 22, दूसरे दिन 33.75 करोड़, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़, पांचवें दिन 9.75 करोड़ और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

आवारापन 2 का बजट

इमरान हाशमी की फिल्म बॉक्स ऑफिस 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस तरह फिल्म अपना बजट वसूल चुकी है. फिल्म मिड बजट वाली है. आईएमडीबी पर इसका बजट लगभग 25-45 करोड़ रुपये बताया गया है.

आवारापन की कमी को आवारापन 2 ने किया पूरा

इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे. फिल्म में इमरान हाशमी, श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा नजर आए थे. फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ रुपये था. भारत का नेट कलेक्शन करीब 7.75 करोड़ रुपये रहा. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 12.25 करोड़ रुपये था. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई चमत्कार नहीं कर सकी थी. लेकिन आवारापन की कमी को आवारापन 2 ने पूरा कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Emraan Hashmi, Awarapan 2 Box Office Collection, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com