विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2022

श्रीदेवी के साथ फोटो में दिख रही ये तीनों बहनें रह चुकी है बड़ी एक्ट्रेसेस, सलमान और अक्षय के साथ दी है हिट फिल्में, आपने पहचाना ?

फोटो में श्रीदेवी के साथ दिख रही ये तीनों लड़कियां आपस में बहनें हैं. इन तीनों ने कई हिट फिल्में दी है. बड़ी लड़की ने तो सलमान खान के साथ फिल्म में डेब्यू किया था. वह अक्षय कुमार की भी हीरोइन रह चुकी है.

श्रीदेवी के साथ फोटो में दिख रही ये तीनों बहनें रह चुकी है बड़ी एक्ट्रेसेस, सलमान और अक्षय के साथ दी है हिट फिल्में, आपने पहचाना ?
श्रीदेवी के साथ फोटो में दिख रही ये तीनो बहनें रह चुकी है बड़ी एक्ट्रेसेस
नई दिल्ली:

Celeb Photo Challenge: फोटो में श्रीदेवी के साथ दिख रही ये तीनों लड़कियां आपस में बहनें हैं. इन तीनों ने कई हिट फिल्में दी है. बड़ी लड़की ने तो सलमान खान के साथ फिल्म में डेब्यू किया था. वह अक्षय कुमार की भी हीरोइन रह चुकी है. कई बॉलीवुड फिल्में करने के बाद इस लड़की ने साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री का रूख किया और यहां भी कई हिट फिल्में दी. वहीं बीच वाली बहन अक्षय खन्ना के साथ हिट फिल्म 'डोली सजा के रखना ' में नजर आ चुकी हैं,  यह लड़की साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं. इनमें सबसे छोटी और तीसरी बच्ची भी कुछ कम नहीं है, यह भी साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस है. 

शायद आपने इन बहनों को पहचान लिया हो और अब तक नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें फोटो में दिख रही ये तीनों बच्चियां एक्ट्रेस नगमा और उनकी बहनें ज्योतिका और रोशनी हैं.  नगमा ने  हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम करने के बाद राजनीति में कदम रखा. नगमा कांग्रेस की सदस्य हैं और वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने मेरठ से चुनाव लड़ा था. 


बता दें कि नगमा का जन्म एक मुसलमान मां और हिंदू पिता के घर क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर, 1974 को हुआ था. उनका असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है. वह मशहूर दिवंगत बिजनेसमैन अरविंद मोरारजी की बेटी हैं. नगमा के माता-पिता का  तलाक हो गया, तब उनकी मां ने मोरारजी से अलग होकर फिल्म निर्माता चंदर सदाना से शादी कर ली. फोटो में दिख रही दोनों लड़कियां ज्योतिका और रोशनी दोनों की बेटियां हैं. और ये नगमा की स्टेप सिस्टर्स  हैं. दोनों ही साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं. 

नगमा ने वर्ष 1990 में फिल्म ‘बागी' से डेब्यू किया था. इसमें उनके हीरो सलमान खान थे. यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 7वें नंबर पर थी. अब तक तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं. ‘बागी' (1990), ‘यलगार' (1992), ‘सुहाग' (1994), ‘लाल बादशाह' (1999), ‘कुंवारा' (2000), ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (2004) उनकी कुछ हिंदी फिल्में हैं. 

नगमा की बहन ज्योतिका अक्षय खन्ना के साथ फिल्म डोली सजा के रखना (Doli Saja Ke Rakhna) में साल 1998 में नजर आई थीं.  ज्योतिका साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं.उन्हें ढेरों अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, वह साउथ एक्टर सूर्या की पत्नी हैं. 

वहीं रोशनी ने 'शिष्य' से कार्तिक के साथ डेब्यू किया था. बाद में वह 'मास्टर', 'पवित्र प्रेमा' और 'प्रेमा लेखु' जैसी कई हिट फिल्मों में दिखीं.

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Celeb Photo Challenge, Nagma Actress, Nagma Congress, Nagma Husband, Nagma Films, Nagma Images, Nagma Latest Photos, Nagma Movies, Nagma Next Film Update, Sridevi, Nagma Childhood Photo, Nagma Sisters, Jyothika Saravanan Husband Surya, Actress Roshni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com