विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2022

इंडियन लुक में कमाल लगती हैं साउथ इंडिया की ये मशहूर एक्ट्रेसेस, तस्वीरें देख आप भी बन जाएंगे फैन

उनकी पॉपुलैरिटी का कमाल है कि हिंदी के दर्शकों के बीच भी साउथ की ये अभिनेत्रियां काफी पसंद की जाती हैं. वेस्टर्न ड्रेसेस से ज्यादा ये एक्ट्रेसेस इंडियन वियर पहनना पसंद करती हैं. साउथ की एक्ट्रेसेस का इंडियन लुक आपको भी उनकी दीवाना बना देगा.

इंडियन लुक में कमाल लगती हैं साउथ इंडिया की ये मशहूर एक्ट्रेसेस, तस्वीरें देख आप भी बन जाएंगे फैन
साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस का इंडिया ट्रेडिशनल लुक
नई दिल्ली:

आजकल बॉलीवुड से ज्यादा साउथ इंडियन स्टार्स और उनके फिल्मों की चर्चा हो रही हैं. साउथ की फिल्मों की एक्ट्रेसेस की बात करें तो कई टॉप अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का कमाल है कि हिंदी के दर्शकों के बीच भी साउथ की ये अभिनेत्रियां काफी पसंद की जाती हैं. वेस्टर्न ड्रेसेस से ज्यादा ये एक्ट्रेसेस इंडियन वियर पहनना पसंद करती हैं. साउथ की एक्ट्रेसेस का इंडियन लुक आपको भी उनकी दीवाना बना देगा.

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना

फिल्म ‘पुष्पा' से देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना इंडियन वियर में कहर ढाती हैं. नेशनल क्रश कही जाने वाली ये अभिनेत्री खूबसूरती और मासूमियत से भरी हैं. येलो कलर के इस लहंगे में रश्मिका बेहद प्यारी दिख रही हैं.

अनुष्का शेट्टी

‘बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भी साउथ फिल्मों का बड़ा नाम है. अनुष्का ने बॉलीवुड के लिए काम नहीं किया, लेकिन वह देश भर में काफी पॉपुलर हैं. अनुष्का अक्सर ट्रेडिशनल वियर में देखी जाती हैं. साड़ी हो या फिर लहंगा अनुष्का का लुक काफी रॉयल नजर आता है.

सामंथा रुथ प्रभु

साउथ के बाद अब बॉलीवुड फिल्मों का रुख कर रहीं सामंथा भी बेहद खूबसूरत हैं. साड़ी में वह और भी ज्यादा ब्यूटीफुल और एलीगेंट नजर आती हैं. बेज कलर की इस डिजाइनर साड़ी में सामंथा हद से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं.

तमन्ना भाटिया

फिल्म बाहुबली से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ का बड़ा नाम हैं. तमन्ना वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही तरह की आउटफिट्स में कमाल दिखती हैं. हाईनेक ब्लाउज के साथ रेड ऑरगेंजा साड़ी में एक्ट्रेस फैशन गोल देती दिख रही हैं.

साई पल्लवी

साउथ की फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी बेहद मासूम दिखती हैं. इंडियन ट्रेडिशनल वियर में साई और भी खूबसूरत नजर आती हैं. इस रेड साड़ी में साई सादगी की मूरत दिख रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Famous Actresses Of South India, South Indian Actresses Traditional Looks, साउथ एक्ट्रेसेस, Rashmika Mandana Saree Look, Tamanna Bhatia Traditional Look, Tamanna Bhatia Saree Look, Anushka Shetty Saree Look, Samantha Ruth Prabhu Traditional Look, Sai Pallavi Traditional Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com