विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

डर से कांपने लगेंगे आप अगर देख ली साउथ की ये 7 हॉरर फिल्में, अंधेरे में खुद को नहीं रखेंगे अकेला

कई हॉरर फिल्में अकेले में देखने में रूह तक कांप जाती है. साउथ सिनेमा में ऐसी कई हॉरर फिल्में बनी हैं जो काफी डरावनी हैं. इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर अनुष्का शेट्टी तक की फिल्म शामिल है.

डर से कांपने लगेंगे आप अगर देख ली साउथ की ये 7 हॉरर फिल्में, अंधेरे में खुद को नहीं रखेंगे अकेला
हॉरर मूवी है पसंद तो देख डालिए साउथ की टॉप भूतिया फिल्में
नई दिल्ली:

फिल्मों को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है. किसी को कॉमेडी अच्छी लगती है तो कोई एक्शन से भरपूर फिल्में देखने को शौकीन होता है. कुछ लोगों को हॉरर फिल्में देखने में मजा आता है. अगर आप भी डरावनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको साउथ की टॉप हॉरर मूवीज जरूर देखनी चाहिए. हालांकि, एक बात का ध्यान जरूर रखें कि इन फिल्मों को कभी भी अकेले न देखें, वरना रातों की नींद भी उड़ सकती है.  

1. माया: साल 2015 में आई साउथ की हॉरर फिल्म 'माया' ने हर किसी को अंदर तक डरा दिया था. लेडी सुपरस्टार नयनतारा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं. कई डरावने सीन वाली इस फिल्म को गलती से भी अकेले देखने की भूल न करें.

2. कंचना 3: साउथ सिनेमा की जब भी डरावनी फिल्मों की बात आती है तो 'कंचना' सीरीज का नाम सबसे पहले जहन में आता है. 2019 में रिलीज हुई 'कंचना 3' इस सीरीज की सबसे डरावनी फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म को देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

3. पिसासु: साउथ की सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों में अगला नाम नागा किरण की 'पिसासु' का है. डरावने सीन से भरी इस फिल्म को देखने के बाद कंपकंपी छूटने लगती है. इसके कई सीन अंदर तक हिला देने वाले हैं. 

4. अथिरन: फहाद फासिल और सई पल्लवी की 'अथिरन' रिलीज होने के बाद से ही टॉप हॉरर मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी. इस फिल्म को देखने वालों की रूह कांप जाती है. इस फिल्म को देखने वाले कभी भी इसे अकेले देखने की सलाह नहीं देते हैं.

5. द हाउस नेक्स्ट डोर: सिद्धार्थ और एंड्रिया की फिल्म 'द हाउस नेक्स्ट डोर' सबसे हिट और हॉरर मूवीज में से एक है. इस फिल्म ने दर्शकों को खूब डराया है. कई लोगों के साथ इस फिल्म को देखने पर भी डर लगता है और गला सूख जाता है.

6. भागमती: अनुष्का शेट्टी स्टारर 'भागमती' भी सबसे ज्यादा डराने वाली साउथ की फिल्मों में आती है. कई डरावने सीन से भरपूर इस फिल्म का नाम सुनते ही कंपकपी छूट जाती है. इस फिल्म को कभी भी अकेले नहीं देखना चाहिए.

7. गेम ओवर: सस्पेंस से भरी फिल्म 'गेम ओवर' में लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं. फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, डर भी वैसे-वैसे बढ़ता जाता है. फिल्म को देखने वाले हर पल यही सोचते रहते हैं कि आखिर अब क्या होने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Horror Movies, South Best Horror Movies, South Top 7 Horror Film, South Cinema Horror Movies, South Top Horror Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com