The Odyssey Review In Hindi: क्रिस्टोफर नोलन की 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2400 करोड़ रुपये के बजट वाली 'द ओडिसी' रिलीज हो गई है. नोलन को 'ओपनहाइमर' और 'टेनेट' और 'बैटमैन' जैसी शानदार फिल्मों के लिए पहचाना जाता है. इस फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया गया है और दुनियाभर में सिर्फ 41 सिनेमाघर हैं जिनमें असली आईमैक्स फॉर्मेट इस फिल्म को देखा जा सकेगा. इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन और एन हाथवे लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग मोरक्को, ग्रीस, इटली, आइसलैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका समेत छह देशों में की गई है. आइए जानते हैं कैसी है क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी'.
द ओड़िसी की कहानी
फिल्म की शुरूआत वॉर ऑफ ट्रॉय हॉर्स सीन से होती है. ओडेसियस जंग में गया है और उसके घर पर लग रहा है कि ने कभी नहीं लौटेगा. लेकिन उसके बेटे को पूरा भरोसा है वो आयेगा. ओडेसायस इथाका से है. उसने बीवी से कहा था कि अगर वे नहीं आए तो किसी से शादी कर ले. लेकिन उसका बेटा टेलीमाकस को पूरा भरोसा है कि उसका पिता लौटेगा और वो अपने पिता को खोजने की जुगत में लग जाता है. कहानी ओडेसियस के जंग के बाद घर लौटने की है.
क्रिस्टोफर नोलन का डायरेक्शन
एक आँख वाले राक्षस का सीन बहुत ही कमाल का है. ट्रॉय के युद्ध वाला सीन भी शानदार है. कैमरे का कमाल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं