विज्ञापन

आउटसाइडर हो कर भी यह लड़की बनी सिनेमा की सुपरस्टार, विवादों से है नाता, राजनीति की भी हैं धुरंधर, आज है 100 करोड़ की मालकिन

अपने हटके अंदाज और दमदार एक्टिव की वजह से इनकी खूब तारीफ होती है. लेकिन विवादों से भी इनका गहरा नाता रहा है

आउटसाइडर हो कर भी यह लड़की बनी सिनेमा की सुपरस्टार, विवादों से है नाता, राजनीति की भी हैं धुरंधर, आज है 100 करोड़ की मालकिन
आउटसाइडर हो कर भी यह लड़की बनी सिनेमा की सुपरस्टार
नई दिल्ली:

स्कूल यूनिफार्म में दिख रही ये मासूम सी बच्ची आज न सिर्फ सिनेमा का बड़ा नाम है बल्कि राजनीति के दाव-पेंच भी सीख चुकी है. संसद में इनके भाषणों के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. अपने हटके अंदाज और दमदार एक्टिव की वजह से इनकी खूब तारीफ होती है. लेकिन विवादों से भी इनका गहरा नाता रहा है. कभी किसी बड़े स्टार के साथ अफेयर और फिर उस पर कानूनी केस, तो कभी नेपोटिज्म पर विवादित बयान. लेकिन ये जरूर हैं कि ये हमेशा खबरों में जरूर बनी रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं ये अभिनेत्री?

ये बच्ची और कोई नहीं ब्लकि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हैं. कंगना बॉलीवुड में आउटसाइडर थीं, इसलिए यहां के तौर तरीकों से वह अंजान थीं. मुंबई में परिवार से दूर उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब के घर में पनाह ली, यहां उन्हें घर जैसा माहौल मिला. हालांकि कुछ ही समय बाद हालात बिगड़ गए. अफवाह उड़ी कि आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के बीच एक गुपचुप अफेयर चल रहा था, जबकि आदित्य पहले से ही अपनी पत्नी जरीना से शादीशुदा थे. बाद में कंगना ने आरोप लगाया कि आदित्य ने कई मौकों पर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से कंगना को उनका घर छोड़कर जाना पड़ा. कंगना ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि वह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे.

यह भी पढ़ें -  VIDEO: सीएम बने थलापति विजय दे रहे थे स्पीच, इमोशनल हो गईं तृषा, मुश्किल से रोके आंसू

अध्ययन सुमन ने लगाया गंभीर आरोप

तभी 2009 में, उन्हें महेश भट्ट की सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' में कास्ट किया गया. इस फिल्म के हीरो अध्ययन सुमन के साथ कंगना के अफेयर की चर्चा आई. लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए. वहीं अधयन ने बाद कंगना पर जादू-टोना करने और मानसिक रूप से उत्पीड़न करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए.

Latest and Breaking News on NDTV

ऋतिक रोशन के साथ विवाद

कंगना और ऋतिक ने फिल्म 'काइट्स' में साथ काम किया था, और ऐसी खबरें थीं कि फिल्म के सेट पर ही उनके बीच प्यार पनपा था. इसके अलावा, ऐसी भी खबरें थीं कि ऋतिक अपनी तत्कालीन पत्नी, सुजैन खान को तलाक देकर कंगना से शादी करने पर विचार कर रहे थे. 'काइट्स' के बाद, दोनों फिर से फिल्म 'कृष 3' के लिए साथ आए और अक्सर उन्हें साथ देखा जाता था, जिससे उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल उठने लगे. हालांकि, 2016 में, हालात तब बिगड़ गए जब ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ कथित तौर पर साइबरस्टॉकिंग और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक केस फाइल कर दिया. ऋतिक ने उन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि वह कंगना के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते में हैं. दूसरी ओर, कंगना ने ऋतिक पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एक्टर ने उनका इस्तेमाल किया और फिर उन्हें छोड़ दिया. दोनों के बीच लंबी जुबानी जंग चली.

कंगना का नेपोटिज्म विवाद

2013 में अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में, कंगना ने बॉलीवुड के कई बड़े फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर की खुले तौर पर आलोचना की थी. उन्होंने उन पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि वे स्टार किड्स के एक्टिंग करियर को इतना आसान बना देते हैं कि उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए कोई संघर्ष नहीं करना पड़ता. इसके बाद, 2017 में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ भी उनका सार्वजनिक तौर पर विवाद हुआ. कंगना ने करण पर अपनी ज्यादातर फिल्मों में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जिससे उनके जैसी उन अभिनेत्रियों को नुकसान होता है, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होता.

यह भी पढ़ें - विजय और तृषा पर सिंगर सुचित्रा का तंज, बोलीं- 'वह एक पैरासाइट, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं'

कंगना की नेटवर्थ

कंगना ने क्वीन (2013), तनु वेड्स मनु (2011), तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015), कृष 3 (2013) और फैशन (2008) जैसी सुपरहिट फिल्में दी, जिससे उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ी पहचान मिली. कंगना के पास आज करोड़ों की प्रॉपर्टी है. मनाली में बना उनका शानदार आठ-बेडरूम वाला बंगला है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है. कंगना अक्सर मुंबई के पाली हिल में अपने शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है. कंगना की तीसरी सबसे अहम जगह मुंबई के पाली हिल में उनका प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस है, जिसकी कीमत 48 करोड़ रुपये है.

पद्मश्री से सम्मानित कंगना की कुल नेट वर्थ कथित तौर पर 103 करोड़ रुपये है. बताया जाता है कि वह हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और किसी फिल्म के लिए उनकी फीस 3 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा हो सकती है. कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी की सांसद भी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com