विज्ञापन

राहुल गांधी बीजेपी में होंगे शामिल तो कंगना रनौत कर लेंगी उनसे शादी? एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत ने सोमवार को अपने नाम से चल रही एक फर्जी पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. इस पोस्ट में झूठा दावा किया गया था कि कंगना ने कहा है कि अगर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी BJP में शामिल होते हैं, तो वह उनसे शादी कर लेंगी.

राहुल गांधी बीजेपी में होंगे शामिल तो कंगना रनौत कर लेंगी उनसे शादी? एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
कंगना रनौत राहुल गांधी से करेंगी शादी?

Kangana Ranaut-Rahul Gandhi Marriage: एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत ने सोमवार को अपने नाम से चल रही एक फर्जी पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. इस पोस्ट में झूठा दावा किया गया था कि कंगना ने कहा है कि अगर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी BJP में शामिल होते हैं, तो वह उनसे शादी कर लेंगी. मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने के बाद अब इस पर सफाई दी है. कंगना रनौत ने अपनो पोस्ट में लिखा, "यह फर्जी खबर कितनी घटिया है. राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं है. जो लोग यह फर्जी खबर फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए."

वायरल हुआ मीम

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक मीम पेज ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें कंगना रनौत के नाम से एक मनगढ़ंत बयान लिखा था. इसमें कहा गया था, "अगर राहुल गांधी BJP में शामिल होंगे, तो मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं."

राहुल की कट्टर विरोधी कंगना

कंगना ने हाल ही में संसद में महिलाओं के आरक्षण पर राहुल गांधी के भाषण के बाद उन पर तंज कसा था. पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने कहा, "उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था. वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुजर रहे हैं. यह एक परेशानी थी. स्पीकर ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा. उन्होंने संसद का मजाक उड़ाया है."

यह भी पढ़ें: 17 की उम्र में सलमान खान संग किया डेब्यू, टीवी में हुई फ्लॉप, खतरनाक बीमारी में 'भाईजान' ने दिया साथ, अब बेचती है टिफिन

वहीं कुछ समय पहले कंगना ने ये भी कहा था कि राहुल गांधी संसद परिसर में टपोरी जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उनके आस-पास होने से वह असहज होती है. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP की सांसद हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती. फिल्मों की बात करें तो, कंगना पिछली बार 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं. इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था और इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Rahul Gandhi, Kangana Ranaut News, Kangana Ranaut Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com