एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड ही नहीं राजनीति का जाना माना नाम बन चुकी हैं. हालांकि उनकी जिंदगी में भी एक मुश्किल दौर था. जब उन्हें लोगों ने चुड़ैल और डायन का टैग दिया था. दरअसल, एएनआई के साथ पॉडकास्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन द्वारा उनके खिलाफ केस दायर करने का जिक्र किया, जिसमें उन पर शारीरिक और भावनात्मक शोषण के साथ-साथ 'काला जादू' करने का भी आरोप लगाया गया था. वहीं इसके बाद इंडस्ट्री में कई लोगों ने उन्हें 'चुड़ैल' का नाम दे दिया था.
विच हंटिंग का शिकार हुईं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अध्ययन का नाम लिए बिना दावा करते हुए कहा कि उनके कैरेक्टर पर काफी अटैक हुआ. उन्होंने कहा, मेरे एक्स ने मुझ पर केस किया और उससे भी ऊपर कुछ खड़े हो गए कि ये तो चुड़ैल है. खून पीती है. काले कमरे में काले पर्दे लगाके काला जादू करती है. तो वहां जान-बूझकर निशाना बनाया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा का आदित्य धर की फिल्म पर सवाल, धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम के एक्ट को बताया गलत
एक साल किया डेट

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राज 2 में साथ काम करते हुए 2008-09 में अध्ययन सुमन और कंगना रनौत ने एक-दूसरे को डेट किया था. वहीं 2014 में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज किया गया. उस वक्त को याद करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "उस समय साफ तौर पर और बहुत जाहिर तौर पर 'विच-हंटिंग' हो रही थी और मैं मुश्किल से 26 या 27 साल की थी. तो जब वे मेरे साथ ऐसा बर्ताव करने वाले हैं, तो मैं उन्हें अच्छा क्यों दिखाऊं... मेरे पास उन्हें अच्छा दिखाने का कोई कारण नहीं है."
2014 में इस फिल्म से बदला कंगना रनौत का करियर
आगे एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल दिनों में करियर की सफलता पर बात की, जो उन्हें क्वीन फिल्म से मिली. 2014 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म क्वीन को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था और अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था.
अध्ययन सुमन के आरोप
2016 में अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत से ब्रेकअप के 7 साल बाद केस करने पर बॉलीवुड जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, “बहुत लंबे समय तक, मैंने यह बात सबसे छिपाकर रखी थी कि वह मेरे साथ फिजिकल वॉयलेंस करती थी. क्योंकि अगर मैं उन्हें यह बता देता, तो शायद मेरी मां अपना मानसिक संतुलन खो बैठतीं. इसलिए मुझे यह बात छिपाकर रखनी पड़ी. लेकिन आखिरकार, मुझे सामने आकर यह बात बतानी ही पड़ी. क्योंकि वह दर्द, यातना और घुटन मेरे लिए अब और सहन करना नामुमकिन हो गया था.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं