विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

Thappad Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की 'थप्पड़' की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

Thappad Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad)' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार प्रदर्शन किया.

Thappad Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की 'थप्पड़' की पहले दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन
Thappad Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन किया शानदार कलेक्शन
  • तापसी पन्नू की फिल्म हुई रिलीज
  • 'थप्पड़' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
  • फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Thappad Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़ (Thappad)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं पर बनीं इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में तापसी की 'थप्पड़ (Thappad Collection)' को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म की कहानी बेहतरीन होने के बावजूद भी पहल दिन 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई.

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने कसा तंज- यह मत पूछो आम कैसे खाते हैं बल्कि पूछो रात को सुकून की नींद कैसे...

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की  वेबसाइट के मुताबिक तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म  ने पहले दिन केवल 3 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी खराब रही है. वहीं, पहले दिन के आंकड़ों को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि तापसी पन्नू की फिल्म इस हफ्ते में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. तापसी पन्नू की 'थप्पड़ (Thappad)' को फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं. 

जावेद अख्तर का दिल्ली पुलिस पर निशाना, बोले-नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार करने...

वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता (तापसी पन्‍नू Taapsee Pannu) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की जिंदगी पर आधारित है. जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक 'थप्पड़' मार देता हैं. इसस हादसे से अमृता का आत्‍म-सम्‍मान चोटिल हो जाता है. वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है. इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thappad Box Office Collection Day 1, Thappad Collection, Thappad First Day Collection, Taapsee Pannu Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com