तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में बड़ा नाम बन चुके थलापति विजय सिर्फ अपनी फिल्मों या चुनावी जीत की वजह से ही चर्चा में नहीं हैं. बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी लोगों को काफी अट्रेक्ट करती है. ऑन-स्क्रीन जहां वो एक्शन और रिस्क लेने वाले हीरो के रूप में दिखते हैं. वहीं असल जिंदगी में उनका अंदाज काफी इंटेलिजेंस और बैलेंस से भरपूर है. पर्दे पर चुटकियों में विलेन्स को निपटाने वाला और चैलेंजिंग स्टंट्स करने वाला ये हीरो बहुत सोच समझ कर इंवेस्टमेंट करता है. 624 करोड़ की नेटवर्थ वाले विजय का प्रॉपर्टी इंवेस्टमेंट और कार कलेक्शन ये साबित करता है कि वो लग्जरी पसंद तो करते हैं लेकिन उसका शो ऑफ करना पसंद नहीं करते.
ये भी पढ़ें: 1995 में आई आमिर खान की वो सुपरहिट फिल्म, जिसे थिएटर से हटाते ही भड़क गए थे लोग, सड़कों पर शुरू हो गया था हंगामा
स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का गेम
थलापति विजय ने अपने पैसे को सबसे ज्यादा रियल एस्टेट में लगाया है. और, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है. करीब 220 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ उनका पोर्टफोलियो काफी मजबूत है. चेन्नई के प्राइम लोकेशंस जैसे नीलंकरई, मायलापुर, सलीग्रामम और एग्मोर में उनके आलीशान घर हैं. जिनकी कीमत ही करीब 115 करोड़ रुपये है. सिर्फ घर ही नहीं विजय ने कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी बड़ा दांव खेला है. टी.नगर, शोलिंगनल्लूर और कोप्पुर जैसे इलाकों में उनकी प्रॉपर्टी करीब 82.8 करोड़ की है. खास बात है कोप्पुर की 2.30 एकड़ जमीन उन्होंने 2023 में ही खरीदी है. जो उनकी लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट प्लानिंग को भी जाहिर करती है. इसके अलावा कोडाइकनाल में उनकी पुरानी जमीन आज अच्छी-खासी वैल्यू हासिल कर चुकी है.
लग्जरी कारों के बीच सादगी का ट्विस्ट
अब बात करते हैं थलापति विजय के शानदार कार कलेक्शन की, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है. उनके गैरेज में Lexus LM 350 जैसी करीब 3.01 करोड़ रुपये की लग्जरी कार और BMW i7 जैसी लगभग 2 करोड़ रुपये की हाई-एंड इलेक्ट्रिक सेडान शामिल है. इसके अलावा Toyota Vellfire भी उनकी फेवरेट गाड़ियों में गिनी जाती है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि करोड़ों की इन लग्जरी कारों के बीच विजय ने Maruti Suzuki Swift और TVS XL Super जैसी आम लोगों की पसंदीदा गाड़ियों को भी अपनी जगह दी है. यही वजह है कि उनका गैरेज सिर्फ रॉयल्टी ही नहीं, बल्कि सादगी की भी मिसाल बन जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं