विज्ञापन

Thalapathy Vijay Movies Hindi Remakes: थलापति विजय की 6 इन फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, जानें क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर इनका हश्र, एक में थे अक्षय

Tamil Nadu Election Results 2026: थलापति विजय की टीवीके तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है. आइए जानते हैं उनकी फिल्में के बने हिंदी रीमेक और उनका बॉक्स ऑफिस पर हश्र.

Thalapathy Vijay Movies Hindi Remakes: थलापति विजय की 6 इन फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, जानें क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर इनका हश्र, एक में थे अक्षय
Thalapathy Vijay Movies Hindi Remakes: थलापति विजय की फिल्मों के हिंदी रीमेक

Thalapathy Vijay Movies Hindi Remakes: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Election Results 2026) के नतीजे आ गए हैं. थलापति विजय की दो साल पुरानी पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है और अब अगला कदम राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की दिशा में बढ़ रहा है. साउथ सिनेमा के इस सुपरस्टार ने जिस तरह राजनीति में कदम रखा है, उसी तरह फिल्मों में भी उनका दबदबा सालों से कायम है. आपको बता दें कि सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी थलापति विजय का जलवा कम नहीं रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी गई हिट फिल्मों की बॉलीवुड में नकल की गई और इन फिल्मों ने कई एक्टर्स को स्टार बना दिया. खास बात ये है कि उनकी दो फिल्मों ने सलमान खान के करियर को उस दौर में संभाला जब उन्हें एक बड़ी हिट की तलाश थी.

थलापति विजय की फिल्मों के हिंदी रीमेक

पूवे उनक्काग (1996) को बधाई हो बधाई (2002) के नाम से बनाया गया, जिसमें अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थे. यह एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी थी. फिल्म फ्लॉप रही.

प्रियमुदन (1998) का हिंदी वर्जन दीवाना मैं दीवाना (2013) बना, जिसमें गोविंदा और प्रियंका चोपड़ा थे. फिल्म डिजास्टर रही.

कुशी (2000) को खुशी (2003) नाम से रीमेक किया गया, जिसमें फरदीन खान और करीना कपूर नजर आए. यह भी बुरी तरह पिटी.

थेरी हिंदी फुल मूवी 

लव टुडे (2002) का हिंदी रूप क्या यही प्यार है (2002) था, जिसमें आफताब शिवदासानी और अमीषा पटेल थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही.

सबसे चर्चित रीमेक थुप्पाक्की (2012) का हॉलिडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी (2014) था. अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा वाली यह एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. फिल्म ने 112 करोड़ से ज्यादा नेट कमाई की.

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन, विजय थलापति की थेरी का रीमेक थी. फिल्म में कीर्ति सुरेश नजर आईं. बड़े बजट और उम्मीदों के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई. नतीजा ये रहा कि फिल्म फ्लॉप हो गई.

इनमें सिर्फ हॉलिडे ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकी, बाकी रीमेक विजय की मास अपील को हिंदी में दोहरा नहीं पाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com